द्वारका में कार्यकर्ता के घर पंहुचे केंद्रीय इस्पात राज्य मंत्री फग्गन सिंह

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 15, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

द्वारका में कार्यकर्ता के घर पंहुचे केंद्रीय इस्पात राज्य मंत्री फग्गन सिंह

-मंत्री ने कार्यकर्ता के घर पंहुचकर बढ़ाया भाजपा कार्यकर्ताओं का हौंसला, सरकार नीतियों को जन-जन तक पंहुचाने की कवायद

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- सरकार की नीतियों को जन-जन पंहुचाने की पहल के तहत भाजपा के सभी नेता व मंत्री कार्यकर्ताओं का रूख कर रहे है। इसी कड़ी में केंद्रीय इस्पात राज्य मंत्री फग्गन सिंह भी द्वारका में भाजपा कार्यकर्ता शिवा सूरी के घर पंहुचे और कार्यकर्ताओं का हौंसला बढ़ाया।
.           इस अवसर पर उन्होने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के सभी पदाधिकारी व मंत्री कार्यकर्ताओं के घर जाकर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पंहुचाने का काम कर रहे है। वह भी इसी कड़ी में यहां आये है। उन्होने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी के भ्रष्टाचार व निक्कमेपन से आज हर दिल्ली वासी परेशान है। सीएम का अहम लोगों को केंद्र द्वारा दी जा रही योजनाओं से दूर कर रहा है जिनका पूरा देश फायदा उठा रहा है लेकिन दिल्लीवासी इससे वंचित है। उनका मुख्य मकसद दिल्ली के लोगों को इन योजनाओं से जोड़ना और उनसे अवगत कराना है। उनके द्वारका पंहुचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस मौके पर शिवा सुरी ने मंत्री फग्गन सिंह का आभार प्रकट किया और उन्हे विश्वास दिलाया कि भाजपा का हर एक कार्यकर्ता घर-घर जाकर केंद्र सरकार की नीतियों से लोगों को अवगत करायेगा। द्वारका में भाजपा कार्यकर्ताओं का हौंसला देख मंत्री फग्गन सिंह ने कहा कि भाजपा परिवार का हर एक सदस्य विश्वासी, बेहद अनुशासित और राष्ट्र के प्रति समर्पित रहता है। मैं भी आजीवन भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्र के लिए समर्पण की भावना बनाए रखूंगा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox