द्वारका पुलिस की संयुक्त टीम ने 2 इंटर स्टेट शराब तस्कर किए गिरफ्तार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 4, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

द्वारका पुलिस की संयुक्त टीम ने 2 इंटर स्टेट शराब तस्कर किए गिरफ्तार

-हरियाणा से अवैध शराब लाकर बेचते थे दिल्ली में, आरोपियों में एक आपूर्तिकर्ता -पुलिस ने आरोपियों से एक होंडा कार व 45 कार्टन अवैध शराब की जब्त

द्वारका/नई दिल्ली/अनीशा चौहान/- द्वारका जिला की स्पेशल स्टाफ व एएटीएस ने एक संयुक्त कार्रवाही में दो इंटर स्टेट अवैध शराब तस्करों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने आरोपियों से एक होडा कार व 45 कार्टन जब्त की है। पुलिस का कहना है कि आरोपी हरियाणा से अवैध शराब लाकर दिल्ली में बेचते थे। एक आरोपी नितिन पर पहले से ही एनडीपीएस एक्ट 4 मामले दर्ज है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाही कर रही है।

           इस संबंध में डीसीपी द्वारका अंकित सिंह ने बताया कि चुनावों के दौरान अवैध शराब तस्कर काफी सक्रिय हो गये है जिस देंखते हुए द्वारका पुलिस ने सीमांत क्षेत्रों में गश्त बढ़ा दी हैं। और पुलिस थानों के साथ-साथ जिला पुलिस की टीमे भी अपराधियों पर नजर बनाए हुए हैं। उन्होने बताया कि उत्तम नगर थाना पुलिस के हवलदार विजेन्द्र को गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र में कुछ अपराधी शराब की तस्करी कर रहे है। जिसे देखते हुए एसीपी ऑपरेशन ने एएटीएस व स्पेशल स्टाफ पुलिस की एक टीम इंस्पेक्टर कमलेश कुमार के नेत्त्व में एएसआई टोपेश, एचसी विजेन्द्र, मनोज, राजबीर, हेमचंद्र और सिपाही प्रदीप की एक टीम का गठन किया तथा सूचना के आधार पर आरोपियों को पकड़ने के निर्देश दिये। टीम ने तत्परता दिखाते हुए डीडीए पार्क उत्तम नगर, गंदा नाला रोड़ विकास पुरी में जाल बिछाया और वाहनो की जांच शुरू की। कुछ समय बाद एक होंडा कार तेजी से आई जिसे पुलिस ने रूकने का इशारा किया लेकिन अपराधी कार को भगाने की कोशिश करने लगे लेकिन सतर्क टीम ने आरोपियों को दबोच लिया। तलाशी के दौरान कार में टीम को 45 कार्टन अवैध शराब बरामद हुई। जिसपर पुलिस ने आरोपी नितिन कुमार  पुत्र प्रेमपाल उम्र-30 साल, निवासी हरियाणा व हाल निवासी ए-19, डीडीए फ्लैट, शिवाजी एंक्लेव, रघुबीर नगर, दिल्ली को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पूछताछ के बाद पुलिस ने आपूर्तिकर्ता आरोपी राम कुॅवर पुत्र दरियाव सिंह निवासी वीपीओ कानोर, पीएस कलानोर जिला रोहतक उम्र 58 साल को  सोहटी जिला सोनीपत हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया।

           पुलिस ने बताया कि आरोपी नितिन पर पहले भी एनडीपीएस एक्ट में चार मामले दर्ज है। पुलिस ने अवैध शराब मामले की तस्करी में शामिल होंडा कार को भी जब्त कर लिया है। पुलिस इस मामले गहनता से आगे की कार्यवाही कर रही है ताकि और अवैध शराब तस्करों का भी पता लग सके।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox