द्वारका पुलिस की संयुक्त टीम के हत्थे चढ़े 4 सक्रिय वाहन चोर, 12 वाहन बरामद

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 4, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

द्वारका पुलिस की संयुक्त टीम के हत्थे चढ़े 4 सक्रिय वाहन चोर, 12 वाहन बरामद

-एएटीएस, पीओ सेल और जेल बेल सेल ने संयुक्त कार्यवाही कर किया गिरफ्तार

द्वारका/नई दिल्ली/- द्वारका जिला पुलिस की विभिन्न टीमें वाहन चोरी के बढ़ते मामलों को रोकने के लिए व्यापक योजना के तहत कार्यवाही कर रही है। जिसके तहत जिला की एएटीएस, पीओ सेल व जेल बेल सेल की टीमों ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए 4 वाहन चोरों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने आरोपियों से 12 चोरी के वाहन व दो मोबाइल फोन बरामद किये हैं। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी से वाहन चोरी गैंग का पर्दाफाश करने का भी दावा किया है। पुलिस का कहना है कि अभी तक 14 मामलों का खुलासा हो चुका है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
                इस संबंध में जानकारी देते हुए डीसीपी द्वारका एम हर्षवर्धन ने बताया कि जिला में वाहन चोरी व स्नेचिंग की वारदातों को रोकने के लिए पुलिस टीमें हर संभव प्रयास कर रही है। जिला पुलिस टीमें अभियान के तहत मिलकर काम कर रही है और अपराधियों को सलाखों के पीछे भेज रही हैं। 19 अगस्त को पुलिस को सूचना मिली थी कि तीन सक्रिय स्नैचर और ऑटो-लिफ्टरों खेड़ी बाबा पुल के पास चोरी की मोटरसाइकिल पर चोरी के मोबाइल फोन बेचने के लिए आएगी। इस सूचना के आधार पर एएटीएस और पीओ और जेल-बेल सेल, द्वारका जिले के पुलिस अधिकारियों की दो टीमें इंस्पेक्टर कमलेश कुमार के नेतृत्व में बनाई गई। जिसमें सब इंस्पेक्टर विकास यादव, एसआई दिनेश, एएसआई जितेंद्र, एएसआई दिनेश कुमार, एचसी रामराय, एचसी सोनू, एचसी मनीष, और एचसी प्रविंदर और जेल-बेल सेल की टीम, इंस्पेक्टर रघुवीर की अध्यक्षता में एसआई कुलदीप, एएसआई सुरेंद्र, एएसआई सतेंदर, एएसआई राजेश, एएसआई देवेंद्र और सीटी बिशु की टीम बनाई गई।

एसीपी आपरेशन द्वारका राम अवतार ने दोनो टीमों का मार्ग दर्शन किया। गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने खेड़ी बाबा पुल के पास जाल बिछाया और सूचना के अनुसार मोटरसाइकिल पर तीन व्यक्ति आते दिखे। पुलिस को देखकर उन्होंने भागने का प्रयास किया लेकिन टीम के गंभीर प्रयासों से उन्हें मोटरसाइकिल सहित पकड़ लिया गया। उनके पास से 12 चोरी के दोपहिया वाहन और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों की पहचान सुनील / चिड्डा निवासी सैनिक एन्क्लेव, मोहन गार्डन, नई दिल्ली, आयु 26 वर्ष।वह पहले चोरी के 03 मामलों में शामिल था), शिवम चौहान निवासी सैनिक एन्क्लेव, मोहन गार्डन, नई दिल्ली, उम्र 22 वर्ष वह पहले चोरी के 02 मामलों में शामिल था), निश्चय / कुणाल निवासी सैनिक एन्क्लेव, मोहन गार्डन, नई दिल्ली, आयु 22 वर्ष तथा साहिल वालिया / विशाल निवासी भूतो वाली गली, नांगलोई, दिल्ली, उम्र 25 वर्ष के रूप में की है। हालांकि विशाल को आरोपियों से प्राप्त सूचना के आधार पर बाद में पकड़ा गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी से द्वारका और आसपास के जिलों में लगातार स्नैचिंग और एमवी चोरी की घटनाएं भी टल गईं है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox