नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- द्वारका जिले की दक्षिण थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए कुख्यात वाहन चोर व हिस्ट्रीशीटर चंदन पुत्र खजान सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से जून 2025 में चोरी हुई सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को भी बरामद किया गया है, जिसे महीनों से ढूंढने के लिए पुलिस टीम लगातार प्रयास कर रही थी। चंदन पीएस रनहोला (बाहरी जिला) का घोषित हिस्ट्रीशीटर है और 20 से अधिक आपराधिक मामलों में पहले ही संलिप्त रह चुका है।
द्वारका जिले के डीसीपी अंकित सिंह ने मामले के संदर्भ में बताया कि 10 जून को थाना द्वारका दक्षिण में एक बाइक चोरी का मामला दर्ज किया गया था। गुप्त सूचना के आधार पर, पुलिस ने द्वारका सेक्टर-10 क्षेत्र में चंदन को धर-दबोचा। पूछताछ में उसने बाइक चोरी की बात कबूल की और रनहौला इलाके में छिपाई गई मोटरसाइकिल की निशानदेही भी दी।
पुलिस कार्रवाई
यह सफलता एसआई रजत मलिक (आईसी, पीपी सेक्टर-10) के नेतृत्व में एक समर्पित टीम ने हासिल की, जिसमें शामिल थे: एसआई नरेश कुमार, एएसआई महाबीर, एचसी कमलेश कुमार, एचसी नरेश कुमार, एचसी सुरेंद्र
इस ऑपरेशन की निगरानी इंस्पेक्टर राजेश कुमार साह (एसएचओ, द्वारका दक्षिण), एसीपी श्री किशोर कुमार रेवला, और डीसीपी द्वारका श्री अंकित सिंह (आईपीएस) ने की। इस कार्रवाई से न केवल एक पुराने केस का समाधान हुआ है, बल्कि आम जनता को भी राहत मिली है।


More Stories
दिल्ली में सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम, 300 नई पुलिस चौकियों का प्लान
बुराड़ी में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला, आरोपी पिता गिरफ्तार
बहादुरगढ़ में फिटनेस का जश्न, प्रमो रन में उमड़ा जोश और उत्साह
ऋषिकेश योग महोत्सव का भव्य समापन
सुल्तानपुर में पुलिस अधीक्षक की अहम बैठक
नैनीताल बार एसोसिएशन के नए पदाधिकारियों ने ली शपथ