द्वारका जिले की एंटी-बर्गलरी सेल की बड़ी सफलता 

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

-दो शातिर चोर गिरफ्तार, सोने के जेवरात बरामद

नई दिल्ली/द्वारका/उमा सक्सेना/-     द्वारका जिले की एंटी-बर्गलरी सेल ने एक बड़े अभियान में दो सक्रिय चोरों को गिरफ्तार कर चोरी किए गए सोने के जेवरात भी बरामद कर लिए। दोनों आरोपी वारदात के दौरान चेहरे ढककर चोरी करते थे ताकि उनकी पहचान न हो सके। चौंकाने वाली बात यह रही कि मुख्य आरोपी रवि राज ने अपने ही घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया, ताकि वह अपने दोस्त की बहन की शादी के लिए महंगे कपड़े खरीद सके।

चोरी को अंजाम देने के बाद जेवर गिरवी रख दिए
पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने चोरी किए गए सोने के मंगलसूत्र, नथ, अंगूठी और बालियाँ मुथूट फाइनेंस में गिरवी रख दी थीं।
जांच में यह भी सामने आया कि रवि राज के खिलाफ पहले से 11 आपराधिक मामले, जबकि अनसु के खिलाफ 9 मामले दर्ज हैं—दोनों ही पुराने अपराधी और नशे के आदी हैं।

माँ के घर से ही उड़ाए सोने के जेवर
19 नवंबर 2025 को विजय एन्क्लेव, डाबरी निवासी कृष्णा ने पुलिस को शिकायत दी कि उनके घर में चोरी हुई है और सोने के गहने गायब हैं।
स्थानीय पुलिस ने तुरंत e-FIR दर्ज की और मामला एंटी-बर्गलरी सेल को सौंपा गया।

जांच: सीसीटीवी की तलाश से मिली अहम सुराग
एंटी-बर्गलरी सेल की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। अधिकांश कैमरों की रिकॉर्डिंग पुरानी होने के कारण डिलीट हो चुकी थी, लेकिन एक कैमरे में दो मास्क पहने चोरों की फुटेज मिल गई।
फुटेज को इंटेलिजेंस नेटवर्क में साझा किया गया, जिसके बाद एक आरोपी की पहचान अनसु के रूप में की गई।
पुलिस ने तकनीकी और मैनुअल दोनों तरह की निगरानी बढ़ाई और लगातार कई ठिकानों पर छापे मारे।

गुप्त सूचना पर सफलता — दोनों आरोपी दबोचे गए
H.C. कृष्ण की मुखबिरी पर पुलिस को पता चला कि अनसु विजय एन्क्लेव स्थित एक ठिकाने पर छिपा हुआ है।
टीम ने तुरंत छापा मारा और वहां से अनसु और रवि राज दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
घर की तलाशी में पुलिस को सोने के जेवर गिरवी रखने की दो पावती पर्चियां, सोने के मंगलसूत्र, नथ, अंगूठी और बालियों की पर्चियां भी मिलीं।

पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा, पूछताछ में पता चला कि रवि राज ने अपनी ही माँ के घर से चोरी की योजना बनाई। दोनों आरोपी कई वर्षों से चोरी और हथियारों के मामलों में शामिल रहे हैं। जेल से हाल ही में जमानत पर बाहर आए थे दोनों नशे के आदी हैं और पैसों की जरूरत के चलते वारदात को अंजाम दिया।

बरामदगी
 सोने का मंगटीका
 सोने की नथ
 सोने की बालियाँ
 सोने की अंगूठी
 मुथूट फाइनेंस की दो गिरवी पर्चियां

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox