नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- द्वारका जिला पुलिस ने द्वारका क्षेत्र में अवैध रूप से रह रहे साथ विदेशी नागरिकों को निर्वासन के लिए भेजा गया है।
द्वारका जिले के डीसीपी अंकित सिंह के निर्देशानुसार क्षेत्र में खुफिया मुखबिरों को अवैध विदेशी नागरिको के बारे में जानकारी विकसित करने के लिए प्रेरित और संवेदनशील बनाया गया है। जून के महीने में द्वारका जिले में अवैध रूप से रहने वाले विदेशी नागरिकों पर कार्यवाही जारी है। विदेशी नागरिकों को पकड़ने के लिए द्वारका जिला टीम का गठन किया गया है।
पीएस उत्तम नगर और पीएस मोहन गार्डन की टीम विदेशी नागरिकों के खिलाफ कार्रवाई करने में जुट गई जो वैध वीजा के बिना भारत में लंबे समय से रह रहे थे और द्वारका क्षेत्र में घूम रहे हैं। ऐसे में टीम द्वारा सात विदेशी नागरिकों को डिटेंशन के लिए भेजा गया।
निम्नलिखित विदेशी नागरिकों को पकड़ने में टीम सफल रही:
1. सैमुअल पुत्र ओसाज़ुवा, निवासी नाइजीरिया नेशनल, उम्र 34 वर्ष।
2. एजे माइक पुत्र अयंती, निवासी नाइजीरिया नेशनल।
3. क्रिश्चियन ननालुओ पुत्र नवाबुसी, निवासी नाइजीरिया नेशनल।
4. लिलियन उलोमा पुत्र उबेचु, निवासी नाइजीरिया नेशनल।
5. ओकेचुकु पॉल एबेओदी, निवासी नाइजीरिया नेशनल।
6. केसेनिया पुत्री कुदिना, निवासी उज्बेकिस्तान नेशनल।
7. ओनेकाची पुत्र किंग्सले, निवासी नाइजीरिया, उम्र-39 वर्ष।


More Stories
मेरठ पुलिस पर मनमानी का आरोप, थाने में वीडियोग्राफी पर FIR के निर्देश से बवाल
झज्जर में होली को लेकर सख्ती, पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने दी शुभकामनाएं
गोल्ड-सिल्वर मार्केट में उथल-पुथल, 3 मार्च के ताजा दाम जारी
HARYANA NEWS: प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह, आपसी रंजिश में युवक की जान गई
“नो गन, नो गैंग”, द्वारका एएटीएस ने गैंग सहयोगी को अवैध हथियारों सहित दबोचा
शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की स्कूटी बरामद