नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- द्वारका जिला पुलिस ने 18 आपराधिक मामलों में शामिल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मुकदमे से हम बच रहा घोषित अपराधी को टीम ने भेजा सलाखों के पीछे।
द्वारका जिले के डीसीपी अंकित सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि 32 वर्षीय आरोपी जो कि अपने ऊपर चल रहा मुकदमे से फरार था, गुप्त मुखबिरों की सहायता से आरोपी व्यक्ति की जानकारी मिली है। आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के आदेश दिए गए। ए ए टी एस प्रभारी कमलेश कुमार की निगरानी में एचसी राजेश कुमार, एसीपी राम अवतार और एचसी संदीप की एक समर्पित टीम का गठन किया गया। पुलिस अधिकारी लगातार मैन्युअल और सीसीटीवी फुटेज की सहायता से अपराधी का पीछा कर रही है। दिनांक 18/6/2014 को अपराधी के बारे में गुप्त सूचना मिली कि घोषित अपराधी जो अपना स्थान बदल कर रह रहा था वर्तमान में नशा मुक्ति केंद्र में उसका इलाज चल रहा है। सूचना के मुताबिक घोषित अपराधी को टीम ने सुरखपुर रोड नजफगढ़ दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है।


More Stories
द्वारका में पुलिस का बड़ा एक्शन: 4 बाहरी अपराधी गिरफ्तार
भोजपुरी स्टार पर लगा आरोप: महिला आयोग ने लिया संज्ञान, जांच तेज
गैस बुकिंग नियमों में बड़ा बदलाव: अब अतिरिक्त सिलिंडर के लिए बताना होगा कारण
मथुरा हिंसा में बड़ा खुलासा: फायरिंग, पथराव और पुलिस कार्रवाई के बीच बढ़ा तनाव
खीर सेरेमनी के साथ दिल्ली बजट सत्र की शुरुआत
आरजेएस पीबीएच का बड़ा संदेश: युवाओं से राष्ट्र निर्माण का आह्वान