बहादुरगढ़/शिव कुमार यादव/- बीते रविवार को बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप (टीम बीआरजी) ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्टता, अनुशासन और जोश का परिचय देते हुए द्वारका (दिल्ली) में आयोजित कारगिल विजय दिवस रन और नोएडा में आयोजित ग्रीनाथॉन में शानदार प्रदर्शन किया। धावकों ने विभिन्न श्रेणियों में कई पुरस्कार जीते और सभी ने उत्साह के साथ दौड़ पूरी की।
इस संबंध में टीम बीआरजी के कोच दीपक छिल्लर ने बताया कि रविवार को बीआरजी धावकों में गजब का उत्साह देखने को मिला जिसके दम पर टीम ने दोनों प्रतियोगिताओं में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

कारगिल विजय दिवस रन दृ द्वारका में बीआरजी का दमदार प्रदर्शनः-
10 किमी (45-59 आयु वर्ग):
-रविंदर मलिक – द्वितीय स्थान
-मेजर कुलवंत – चतुर्थ स्थान
-नवीन डालाल – आठवां स्थान
10 किमी (40$ आयु वर्ग):
-सत्यवान – प्रथम स्थान
कृष्णा ने 10 किलोमीटर 60$ में पहला स्थान
5 किमी (60$ आयु वर्ग):
-बालकिशन – द्वितीय स्थान
5 किमी (35-59 आयु वर्ग):
-राजेश कुमार – प्रथम स्थान
-विजेंद्र कुमार – द्वितीय स्थान
-राजीव कुमार – तृतीय स्थान
21 किमी हाफ मैराथनः
-ललिता पांडे – प्रथम (महिला 45$ वर्ग)
-राकेश सारण – प्रथम (पुरुष वर्ग)
-सनी – तृतीय (ओपन श्रेणी)
5 किमी (बालिका वर्ग):
-संजू सैनी – प्रथम स्थान
सभी प्रतिभागियों ने देशभक्ति और सम्मान की भावना के साथ दौड़ पूरी कर कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
नोएडा ग्रीनाथॉन में भी बीआरजी का जलवाः-
बेहतरीन प्रदर्शनकर्ताः
-राजिंदर पाल सिंह – प्रथम स्थान (आयु वर्ग)
-शमशेर सिंह – द्वितीय स्थान (आयु वर्ग)
दौड़ पूर्ण करने वाले प्रमुख बीआरजी सदस्य
अभय टेटे, अतुल उपाध्याय, देवेश, रोशनी, परमोद कुमार, नवीन सिंह, आकाश कुमार, रविंदर आर्य, विकास राठी, नीरज राठी, कुलवंत सिंह, नसीब चंद, बलकिशन, मीनाक्षी अरोड़ा, सत्यवान, कौशल शर्मा, मुंसीराम शेखावत, विजय वरुण, राजेश कुमार, सनी, विजेंद्र कुमार, नितेश कुमार, संजू सैनी, अनुप सिंह, राजेश दहिया, संजय दहिया, ललिता पांडे, उरिरेई देवी, रोहतास, किरण नरूला, अमृत कौर, भोज राज टाक, सरनाम, कृष्णा आदि ने सफ़लता पूर्वक दौड़ पूरी की। टीम बीआरजी “मिशन फिट बहादुरगढ़“ के संकल्प के साथ निरंतर स्वास्थ्य, फिटनेस और सामाजिक जागरूकता की दिशा में कार्यरत है। देश और समाज के लिए इस तरह का समर्पण प्रेरणास्रोत है।


More Stories
मेरठ पुलिस पर मनमानी का आरोप, थाने में वीडियोग्राफी पर FIR के निर्देश से बवाल
झज्जर में होली को लेकर सख्ती, पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने दी शुभकामनाएं
गोल्ड-सिल्वर मार्केट में उथल-पुथल, 3 मार्च के ताजा दाम जारी
HARYANA NEWS: प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह, आपसी रंजिश में युवक की जान गई
“नो गन, नो गैंग”, द्वारका एएटीएस ने गैंग सहयोगी को अवैध हथियारों सहित दबोचा
शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की स्कूटी बरामद