नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- द्वारका जिले की एएटीएस पुलिस ने नजफगढ़ में दिचाऊं कलां डिपो के पास से एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए तस्कर का नाम संदीप है जो दिचाऊं कलां गांव का रहने वाला है। पुलिस ने इस् केि पास से 70 कार्टन अवैध शराब और वारदात में इस्तेमाल की गई एक कार को जब्त किया है। इसके ऊपर पहले से ही अवैध शराब तस्करी के 4 मामले दर्ज है। द्वारका जिले के ड- ीसीपी अंकित सिंह ने जानकारी देते हुए बताया की पुलिस को सूचना मिली थी की एक शराब तस्कर कार में हरियाणा से अवैध शराब की बड़ी खेप नजफगढ़ में दिचाऊं कलां डिपो के पास लेकर आने वाला है। इसे दबोचने के लिए ऑपरेशन सेल के एसीपी राम अवतार और इंस्पेक्टर कमलेश कुमार की देखरेख में एएस् आई जितेंदर, हेड कांस्टेबल इन्दर मनीष, हेमचंद और सोनू की टीम बनाई गई। पुलिस ने दिचाऊं कलां
डिपो के पास ट्रैप लगाया तभी उन्हें संदिगथ परिस्थिति में तेज गति से एक कार आती हुई दिखाई दी, पुलिस ने कार चालक को रुकने का इशारा किया परन्तु वह उन्हें चकमा देकर भागने की कोशिश करने लगा लेकिन पुलिसकर्मियो ने उसका पीछा कर उसे दबोच लिया।
कुछ ही दूरी पर दबोच लिया। कार की तलाशी के दौरान उसमे से 70 कार्टन अवैध शराब बरामद हुई जो सिर्फ हरियाणा में ही बेचने के लिए मान्य थी। फिलहाल पुलिस इससे पूछताछ कर शराब सप्लायर का पता लगा रही है।


More Stories
मतदाता सूची पुनरीक्षण पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी
13 साल की लंबी जंग के बाद हरीश राणा का निधन
महिला आरक्षण कानून को लेकर हलचल तेज, संसद में जल्द आ सकते हैं नए विधेयक
द्वारका पुलिस की बड़ी कामयाबी,ताबड़तोड़ कार्रवाई से मचा हड़कंप
द्वारका में पुलिस का बड़ा एक्शन: 4 बाहरी अपराधी गिरफ्तार
भोजपुरी स्टार पर लगा आरोप: महिला आयोग ने लिया संज्ञान, जांच तेज