द्वारका एंटी बर्गली सेल ने पकड़ा स्कूटी चोर

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

द्वारका एंटी बर्गली सेल ने पकड़ा स्कूटी चोर

-पलक झपकते ही उड़ा लेता था स्कूटी, तीसरी आंख ने पहुंचा दिया जेल

द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- द्वारका जिले के एंटी बर्गली सेल की टीम ने एक कुख्यात स्कूटी चोर को गिरफ्तार किया है। स्कूटी चोर की पहचान सचिन उर्फ मोटा के रूप में हुई है। इसके पास से पुलिस टीम ने चोरी की तीन स्कूटी भी बरामद की है। पुलिस ने बताया कि सचिन पलक झपकते ही स्कूटी उड़ा लेता था। लेकिन सीसीटीवी ने उसे जेल पंहुचा दिया। आरोपी पहले से आधा दर्जन अलग-अलग मामलों में शामिल रहा है।
          द्वारका डीसीपी एम हर्षवर्धन ने बताया कि इलाके में हो रही स्कूटी चोरी की वारदात को देखते हुए एंटी बर्गलरी सेल की पुलिस टीम को छानबीन के लिए और आरोपी को पकड़ने के लिए लगाया गया था। इंस्पेक्टर विवेक मंडोला की देखरेख में सहायक सब इंस्पेक्टर विनोद, कृष्ण, हेड कॉन्स्टेबल अनिल, आजाद, महिला हेड कांस्टेबल सोनिया, कॉन्स्टेबल परवीन और सुभाष की पुलिस टीम ने मामले की छानबीन शुरू की और सचिन उर्फ मोटा के बारे में जानकारी इकट्ठा किया।
            पुलिस ने बताया कि दादा देव हॉस्पिटल के पास सर्विस रोड पर एक स्कूटी पार्क की हुई सीसीटीवी में दिखाई दिया। जो डाबड़ी इलाके से चुराई गई थी। जैसे ही उस स्कूटी को लेकर निकलने के लिए एक शख्स शाम में वहां पहुंचा, पुलिस की टीम को पता चल गया। उसे मौके पर ही दबोचा लिया गया, फिर उसकी पहचान की गई। वह स्कूटी डाबड़ी इलाके से चोरी की निकली फिर उस आरोपी की निशानदेही पर दो और स्कूटी 40 फुटा रोड चाणक्य प्लेस पार्ट 2 से बरामद की गई।

इन इलाकों में की चोरी
दोनों स्कूटी जनकपुरी और बिंदापुर थाना इलाके से चुराई गई थी। ऑटो लिफ्टर भी सीतापुरी इलाके का रहने वाला है। इससे पहले यह द्वारका साउथ, डाबरी, बिंदापुर इलाके में 6 वारदात को अंजाम देने में शामिल रह चुका है। इसकी गिरफ्तारी से डाबड़ी, जनकपुरी और बिंदापुर थाने के तीन मामलों का खुलासा करने का दावा पुलिस ने किया है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox