नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- द्वारका एंटी नारकोटिक्स टीम ने बांग्लादेश के रास्ते भारत में अवैध रूप से घुसपैठ के तहत प्रवेश कर देश में ड्रग्स का काम करने वाले एक अफ्रीकी नागरिक को मोहन गार्डन से उच्च गुणवत्ता वाली 513 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 5 करोड़ रूपये बताई जा रही है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि क्षेत्र में उसके सम्पर्क सूत्रों का पता लगाया जा सके।
इस संबंध में जानकारी देते हुए डीसीपी द्वारका शंकर चौधरी ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर एंटी नारकोटिक्स टीम ने एसआई सुभाष चंद के नेतृत्व में एएसआई करतार, एचसी जितेंदर, सीटी प्रमोद व रवि, की टीम गंदा नाला नजफगढ़, मोहनगार्डन में छठ पूजा पार्क पंहुची और एक संदिग्ध अफ्रीकी नागरिक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। तलाशी के दौरान टीम ने आरोपी से 513 ग्राम हेरोइन बरामद की। पुलिस ने आरोपी की पहचान ननामदी इलियास अकाबुएज़ पुत्र अकाबुज़े निवासी उली, अक्वा, नाइजीरिया आयु- 35 वर्ष के रूप में की है। एसीपी ऑपरेशन विजय सिंह यादव ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 5 करोड़ रूपये बताई जा रही है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह एक घुसपैठिया है और 2019 में बांग्लादेश के रास्ते भारत आया था। यहां आकर उसने ड्रग्स सप्लाई का काम शुरू कर दिया। आरोपी नामदी इलियास अकाबुजे आर-41, दूसरी मंजिल, मोहन गार्डन, नई दिल्ली में अवैध रूप से रह रहा हैं। इस मामले में मकान मालिक शुभम पुत्र अशोक कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस बरामद दवाओं के स्रोत और उसके खरीदारों और अपराध से संबंधित बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक व संपक्र की पूरी श्रृंखला को पकड़ने के लिए आगे की पूछताछ जारी रख कार्यवाही कर रही है।


More Stories
अवैध हथियारों पर बड़ी कार्रवाई: सप्लायर गिरफ्तार, फैक्ट्री का खुलासा
भाजपा का आरोप पत्र जारी, चुनाव को बताया निर्णायक
आगरा हत्याकांड का अंत: पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी ढेर
आईजीआई एयरपोर्ट: विमान की सुरक्षित लैंडिंग से टला बड़ा हादसा
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का भव्य लोकार्पण: विकास को मिली नई उड़ान
शकूरपुर लूटकांड का पर्दाफाश: 24 घंटे में पुलिस ने दबोचे तीन आरोपी