दो महिला झपटमार गिरफ्तार, शिकायतकर्ता का पर्स बरामद

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 15, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दो महिला झपटमार गिरफ्तार, शिकायतकर्ता का पर्स बरामद

मानसी शर्मा /- द्वारका जिला के थाना सेक्टर 23 की पुलिस टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो महिला झपटमारों को गिरफ्तार कर लिया है। इन महिलाओं ने राह चलते एक व्यक्ति का पर्स झपट लिया था, जिसमें ₹9,590/- की नकदी व अन्य दस्तावेज मौजूद थे। पुलिस टीम में शामिल महिला पुलिसकर्मियों की सतर्कता और मेहनत इस केस को सुलझाने में निर्णायक साबित हुई।

बता दें कि शिकायतकर्ता दीपक जो की बिंदापुर गांव के नाला रोड, धूलसिरास चौक और बजघेड़ा मोड़ के बीच से गुजर रहे था तभी दो महिलाओं ने उनका पर्स झपट लिया

साथ ही घटनास्थल के आसपास कोई CCTV फुटेज नहीं था, टीम ने गुप्त सूचनाओं और स्थानीय सूत्रों की मदद से कड़ी मेहनत की और दोनों महिला आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया। 15 सितंबर को दोनों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उन्होंने जुर्म कबूल किया है। गिरफ्तार दोनों महिलाओं को द्वारका कोर्ट के न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस केस को सुलझाने में महिला पुलिसकर्मियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही। उनकी तत्परता, समर्पण और टीमवर्क की द्वारका जिला पुलिस ने सराहना की है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox