दो पक्षों में हिंसक टकराव, जबलपुर में सुरक्षा बढ़ाई गई

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 13, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दो पक्षों में हिंसक टकराव, जबलपुर में सुरक्षा बढ़ाई गई

-भारी पुलिस बल की तैनाती

मध्य प्रदेश/सिमरन मोरया/-   मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले केसिहोरामें आजाद चौक स्थित दुर्गा मंदिर में आरती के दौरान दो पक्षों में विवाद शुरू हो गया है। मामला इतना बढ़ गया कि बात मारपीट तक पहुंच गई। वहीं एक युवक के साथ मारपीट की गई। इसके बाद मंदिर में तोड़फोड़ भी की गई। जिसके बाद वहां स्थिति बेहद तनावपूर्ण हो गई। साथ ही एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर जमकर पथराव भी किया।

बताया जा रहा है कि दुर्गा मंदिर की ग्रिल तोड़े जाने से विवाद बढ़ गया। आजाद चौक पर दुर्गा प्रतिमा के साथ सवारी रखी जाती है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंची। वहीं जबलपुर SP संपत उपाध्याय ने कहा, “सीहोरा थाने के आज़ाद चौक इलाके में दो बच्चों के बीच झगड़ा हुआ जिसमें ईंट-पत्थर फेंके गए। कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ, न ही कोई बड़ा नुकसान हुआ। पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। 15 से ज़्यादा संदिग्धों को पुलिस हिरासत में लिया गया है। CCTV की मदद से जांच के बाद FIR दर्ज की जा रही है। कार्रवाई की जाएगी।

भारी पुलिस बल की तैनाती
फिलहाल, हालतपुलिस के कंट्रोल में है। घटना स्थल पर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। साथ ही प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने बताया कि किसी भी धार्मिक स्थल को किसी तरह का कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। दोनों पक्षों से किसी भी व्यक्ति के हताहत होने की जानकारी नहीं है. स्थिति पर पूरी तरह कंट्रोल में है और पर्याप्त पुलिस बल को तैनात किया गया है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox