देहरादून/- राजधानी में एक रेप का मामला सामने आया है. दोनों विदेशी हैं. आरोपी भी और पीड़िता भी. आरोपी सूडान का रहने वाला छात्र है नाम है मूसा. पीडिता साउथ अफ्रीका की रहने वाली है. युवती ने दिल्ली में जाकर जीरो FIR की फिर राजधानी ट्रांसफर हुआ मामला. दोनों देहरादून के एक यूनिवर्सिटी के छात्र हैं. सोमवार को हुई घटना के बाद युवती ने दिल्ली जाकर FIR दर्ज करवाई फिर देहरादून पुलिस को केस ट्रांसफर हुआ है. आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. पीडिता ने पुलिस को बताया की वह ३० अगस्त २०२२ को भारत आई थी. देहरादून के एक उनिवेरिस्टी से वह बीकॉम की पढ़ाई कर रही थी. इसी दौरान उसकी मुलाकात दक्षिण सूडान के रहने वाले मूसा नाम के युवक से हुई. मूसा भी यहाँ BBA की पढ़ाई कर रहा है. सोमवार को मूसा ने पार्टी रखी थी. इस पार्टी में उसे भी बुलाया था. पार्टी के बाद वह सो गयी. आरोप है इस दौरान मूसा ने उसके साथ दुष्कर्म किया. युवती यहाँ से दिल्ली चली गयी. दिली में उसने जीरो FIR दर्ज करवाई. युवती दिली से चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गयी थी. उसने मेडिकल आदि भी नहीं कराया था. मामले में अजय सिंह का कहना है, क्लेमेंटाउन थाने में मामला दर्ज कर लिया है. जांच की जा रही है. पीड़िता के आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी. पुलिस टीम को जांच करने के आदेश दिए गए हैं.


More Stories
मतदाता सूची पुनरीक्षण पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी
13 साल की लंबी जंग के बाद हरीश राणा का निधन
महिला आरक्षण कानून को लेकर हलचल तेज, संसद में जल्द आ सकते हैं नए विधेयक
द्वारका पुलिस की बड़ी कामयाबी,ताबड़तोड़ कार्रवाई से मचा हड़कंप
द्वारका में पुलिस का बड़ा एक्शन: 4 बाहरी अपराधी गिरफ्तार
भोजपुरी स्टार पर लगा आरोप: महिला आयोग ने लिया संज्ञान, जांच तेज