योगेंद्र यादव ने अंत में कहा कि हिंदू और मुसलमान में आग लगाने के षड्यंत्र का विरोध करना है. उन्होंने धर्म पूछकर मारा ताकि बाकी लोग भी उनकी नकल करे. आज जो पाकिस्तान के आतंकियों का बदला भारत के मुसलमानों से लेने की बात कर रहे हैं, वो उन्हीं के हाथों में खेल रहे हैं. पहलगाम भारत को कमजोर करने की साजिश है. पूरा देश एकजुट होकर विरोध करे, यही उसका मुंहतोड़ जवाब है।
उन्होंने कहा कि पहलगाम हत्याकांड की सिर्फ निंदा काफी नहीं है. जरूरी है कि हम आतंकवादियों की साजिश को समझें और उसे विफल करें. भूल कर भी ऐसा कुछ न कहें या करें जो आतंकवादी हमसे करवाना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शोक की इस घड़ी में हर भारतीय का कर्तव्य होना चाहिए कि हम उन चार प्रतिक्रियाओं से बचें, जो पहलगाम के आतंकी हमसे चाहते होंगे।


More Stories
नोएडा में बेकाबू हुआ मजदूरों का गुस्सा, कई गाड़ियों में आगजनी
आरजेएस पीबीएच का 538वां राष्ट्रीय वेबिनार संपन्न
अंतरराज्यीय ऑटो-लिफ्टर गैंग का पर्दाफाश, 6 बाइक बरामद
द्वारका जिले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शातिर वाहन चोर गिरफ्तार
250 CCTV खंगालकर चेन स्नैचिंग करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Asha Bhosle Death: संघर्ष दौर से गुजरी आशा ताई ने 20 अलग भाषाओं में सिंगिंग को दी नई पहचान और बनाया बेमिसाल रिकॉर्ड