दीनहीन की सतत सेवा में सक्रिय समाजसेवी नीरु बिष्ट को मिला सम्मान

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दीनहीन की सतत सेवा में सक्रिय समाजसेवी नीरु बिष्ट को मिला सम्मान

-कोरोना काल में दीन दुखियों की सेवा को देखते हुए मिला सम्मान

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/बिलासपुर, छत्तीसगढ़/भावना शर्मा/- शहर की ख्याति प्राप्त समाजसेवी रोटरी क्लब ऑफ क्राउन और स्माइल वेलफेयर फाउंडेशन छत्तीसगढ़ की अध्यक्ष नीरु बिष्ट को उनकी सेवाओं के लिए महिला दिवस के अवसर पर हरिहर ऑक्सीजोन एवं सक्षम संस्था के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित समारोह में सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य अरुण दिवाकरनाथ वाजपेयी, डॉक्टर एलसी मढ़रिया, डॉक्टर विनोद तिवारी, डॉक्टर रश्मि बुधिया और डॉक्टर संजना तिवारी की उपस्थिति में नीरु बिष्ट को यह सम्मान प्रदान किया गया।

                      समाजसेवा का पर्याय बन चुकी नीरु बिष्ट विगत पांच वर्षों से बिलासपुर और आसपास के गाँव में समाज सेवा में सक्रिय हैं। कोरोना काल में उनकी अहम भूमिका के लिए उन्हें याद किया जाता है। कोरोना के विकराल दौर में उन्होंने बिना किसी परवाह के पीड़ितों दीन दुखियों की सेवा में सक्रिय रहीं। कोई भी जरूरतमंद नीरु बिष्ट से मिलकर कभी खाली हाथ वापस नहीं जाता। कभी कोई तकलीफ में हो नीरु वहाँ पहुंचकर उनकी समस्या सुलझाने का हरसम्भव प्रयास करती हैं। समाजसेवा के क्षेत्र में नीरु बिष्ट के इसी समर्पण के लिए उन्हें महिला दिवस पर सम्मानित किया गया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox