नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- दिवाली पर ड्राई-डे के चलते दिल्लीवालों ने 10 और 11 नवंबर को रिकार्ड 46 लाख शराब की बोतलें एडवांस में खरीदी। जिसकी कीमत 89 करोड़ रूपए से ज्यादा बताई जा रही है। दिवाली के लिए लोगों ने शराब की अग्रिम खरीदारी की, जिसके चलते 10 नवम्बर को 18. 89 लाख और 11 नवम्बर को 27. 83 लाख शराब की बोतलें बेची गईं। जिससे 35.67 करोड़ व 53.89 करोड़ रूपए सरकार के खजाने में आए। जबकि सामान्य दिनों में रोजाना औसतन 12 लाख शराब की बोतलों की बिक्री हुई है।

दिल्ली सरकार को शराब की बिक्री से दिवाली से पहले 17 दिनों में 525.84 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ है। अभी दिल्ली के 4 सरकारी निगम मिलकर शराब की बिक्री कर रहे हैं। यह सरकारी निगम मिलकर अभी 630 वाइन और बीयर की दुकानें चला रहे हैं। आने वाले दिनों में और भी ज्यादा दुकानें खुलेंगी।
जिससे बिक्री और कमाई दोनों बढ़ेगी। वर्ष 2022 में दिवाली के मौके पर दिल्ली में 70 करोड़ रूपए से ज्यादा की शराब बिक्री हुई थी।। पिछले वर्ष दिवाली से पहले 22 अक्तूबर को 15 लाख और 23 अक्तूबर को 20 लाख शराब की बोतलें बेची गई थीं। आबकारी विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि पिछले वित्त वर्ष में दिवाली से पहले 17 दिनों में 2,11,62,676 बोतलें बेची गई थीं, जबकि चालू वित्त वर्ष में इसी अवधि में 3,04,93,132 बोतलें बेची गई हैं।
अब तक 926 होटल, क्लब और रेस्तरां के शराब लाइसेंस के रिन्यू हो गए हैं। इस साल के अंत तक शराब की दुकानों को बढ़ाकर 700 किया जाएगा। आबकारी विभाग ने कई प्रीमियर दुकानें और शॉपिंग मॉल में शराब के कई स्टोर खोलने की योजना भी बनाई है। विभाग नई आबकारी नीति भी तैयार कर रहा है।


More Stories
भोजपुरी स्टार पर लगा आरोप: महिला आयोग ने लिया संज्ञान, जांच तेज
गैस बुकिंग नियमों में बड़ा बदलाव: अब अतिरिक्त सिलिंडर के लिए बताना होगा कारण
मथुरा हिंसा में बड़ा खुलासा: फायरिंग, पथराव और पुलिस कार्रवाई के बीच बढ़ा तनाव
खीर सेरेमनी के साथ दिल्ली बजट सत्र की शुरुआत
आरजेएस पीबीएच का बड़ा संदेश: युवाओं से राष्ट्र निर्माण का आह्वान
बादशाहपुर रैली में विकास का संकल्प: मुख्यमंत्री ने दी नई परियोजनाओं की सौगात