दिवाली पर प्रधानमंत्री ने पैरामिलिट्री जवानों के लिए पुरानी पेंशन बहाली की अपील

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिवाली पर प्रधानमंत्री ने पैरामिलिट्री जवानों के लिए पुरानी पेंशन बहाली की अपील

नई दिल्ली/अनीशा चौहान/-    देश की सीमाओं की सुरक्षा में तैनात 20 लाख से अधिक पैरामिलिट्री जवानों और उनके परिवारों में सुविधाओं की कमी के कारण गहरी चिंता बनी हुई है। “एलायंस ऑफ ऑल एक्स पैरामिलिट्री फोर्सेस वेलफेयर एसोसिएशन” के महासचिव रणबीर सिंह ने दीवाली के अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से भावुक अपील की है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि प्रधानमंत्री इस बार सरहद पर जवानों के साथ दिवाली मनाते हुए पुरानी पेंशन बहाली, राज्यों में अर्धसैनिक कल्याण बोर्ड, अर्धसैनिक स्कूलों के गठन और “पैरा मिलिट्री फ्लैग डे फंड” की स्थापना जैसे महत्वपूर्ण घोषणाएं करेंगे।

पैरामिलिट्री जवानों के लिए सुविधाओं की कमी और पेंशन बहाली की मांग
रणबीर सिंह ने कहा कि देश की लंबी सरहदों पर बीएसएफ, आईटीबीपी और एसएसबी जैसे बलों के जवान बिना किसी आधुनिक सुविधाओं के दिन-रात सीमा की सुरक्षा में तैनात हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय और फोर्स के डीजी द्वारा इन जवानों की आवश्यकताओं पर कोई विशेष ध्यान नहीं दिया जा रहा है। सीमाओं पर बने बीओपी में तैनात ये जवान हाईफाई बैरक्स और वाई-फाई जैसी सुविधाओं से दूर हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री की इस बात के लिए सराहना की कि वे हर वर्ष जवानों के बीच जाकर सीमा पर दिवाली मनाते हैं। लेकिन रणबीर सिंह का कहना है कि अब समय आ गया है कि इन जवानों के कल्याण के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।

नई दिल्ली में भलाई दफ्तर का उद्घाटन और भावी रणनीति
एलायंस के अध्यक्ष और पूर्व एडीजी एच.आर. सिंह के अनुसार, पहली बार दिल्ली के द्वारका मोड़ मेट्रो स्टेशन के पास एक स्थायी “पैरा मिलिट्री भलाई दफ्तर” का उद्घाटन 24 नवंबर को किया जाएगा। इस मौके पर देशभर के विभिन्न राज्यों से वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधि शामिल होंगे और नई कार्य समिति की घोषणा भी की जाएगी। इसके साथ ही शांतिपूर्ण संघर्ष और अपनी माँगों को लेकर सामूहिक रणनीति भी तय की जाएगी।

दिवाली पर बधाई और उम्मीदें
एलायंस ने दिवाली के इस विशेष अवसर पर देश के सीमाओं की रक्षा करने वाले जवानों, औद्योगिक संस्थानों की सुरक्षा में तैनात सैनिकों, चुनावों में निष्पक्ष भूमिका निभाने वाले अधिकारियों और राज्यों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने वाले सभी पैरामिलिट्री जवानों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

आखिर में रणबीर सिंह ने उम्मीद जताई कि प्रधानमंत्री जी इस दिवाली पर जवानों के साथ मिलकर जलेबी का स्वाद चखते हुए पुरानी पेंशन बहाली, कल्याण योजनाएँ, पुनर्वास, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी आवश्यक सुविधाओं का ऐलान करेंगे ताकि पैरामिलिट्री जवानों का मनोबल और ऊँचा हो सके और वे सीमाओं की सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ बना सकें।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox