दिवाली के बाद प्रदूषण ने बढ़ाई चिंता, दिल्ली को पीछे छोड़ ये राज्य निकला आगे

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 3, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिवाली के बाद प्रदूषण ने बढ़ाई चिंता, दिल्ली को पीछे छोड़ ये राज्य निकला आगे

मानसी शर्मा/- दिपावली के मौके पर पूरे देश में जमकर पटाखे फोड़े गए। इसके वजह से प्रदूषण का स्तर भी ज्यादा बढ़ गया और फिजाओं में जहर घुल गया। प्रदूषण पहले ही दिल्लीवासियों के लिए चिंता का विषय बना हुआ था दिवाली के बाद और बड़ी चिंता का विषय बन गया है लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि प्रदूषण के मामले में बिहार ने दिल्ली को पीछे छोड़ दिया है। देश के शीर्ष 10 प्रदूषित शहरों में बिहार के 5 शहर शामिल है।

बिहार के बेगूसराय का AQI लेवल 397के साथ टॉप-10 प्रदूषित शहरों की लिस्ट में सबसे ऊपर है। बेगूसराय के अलावा आंध्रप्रदेश के चित्तूर में AQI लेवल 395रहा, भूवनेश्वर में AQI लेवल 375रहा, ओडिशा के तालचेर में 355, तो बिहार के राजगीर में 344, ओडिशा के कटक में 343,बिहार के पटना में 341,पूर्णिया में 341, वहीं बिहार के भागलपुर में AQI लेवल 340रहा।

विजिबिलिटी हो गई कम

बीती रात दिवाली में लोगों के पटाखे जलाने के बाद राजधानी में प्रदूषण का स्तर काफी ज्यादा बढ़ गया। प्रदूषण के वजह से दिल्ली के अलग अलग हिस्सों से आए दृश्यों में सड़कों पर घनी धुंध छाई हुई दिखाई दे रही है। जिसकी वजह से विजिबिलिटी कम हो गई। और कुछ सौ मीटर से आगे देखना मुश्किल हो गया।

प्रदूषण से जूझ रही दिल्ली

गौर करने वाली बात है कि दिल्ली में पिछले कुछ हफ्तों से प्रदूषण से जूझ रही है। कई जगहों पर AQI ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंच गया था और कई दिनों तक हवा जहरीली बनी रही और अस्पतालों में मरीजों की संख्या भी बढ़ गई। लेकिन दिपावली के बाद अब इस बात की बड़ी आशंका है कि राष्ट्रीय राजधानी में एक बार फिर प्रदूषण के स्तर में वृद्धि देखी जाएगी, जिससे शहर के अंदर लोगों के लिए सांस ले पाना मुश्किल हो जाएगा।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox