दिल्ली-NCR में मूसलधार बारिश से हाहाकार, अगले सात दिन भी भीगने को रहें तैयार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 3, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली-NCR में मूसलधार बारिश से हाहाकार, अगले सात दिन भी भीगने को रहें तैयार

नई दिल्ली/अनीशा चौहान/-   बुधवार रात 10 बजे से शुरू हुई झमाझम बारिश ने दिल्ली-NCR को पूरी तरह भिगो दिया। मयूर विहार, आईटीओ, मंडी हाउस, लक्ष्मी नगर, पटेल नगर, मथुरा रोड और बदरपुर जैसे इलाकों में सड़कें पानी से लबालब भर गईं। जलजमाव के कारण कई स्थानों पर यातायात बाधित हो गया और लोग घंटों तक जाम में फंसे रहे।

नोएडा के सेक्टर-12, 16, 62 और 18 में भी हालात कुछ अलग नहीं थे। यहां भी बारिश के पानी ने कॉलोनियों और मुख्य मार्गों को तालाब में तब्दील कर दिया। भारत मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि अगले कुछ घंटों में और तेज बारिश हो सकती है, और अगले सात दिनों तक गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

पारा गिरा, राहत की सांस
भारी बारिश ने दिल्ली की चिलचिलाती गर्मी से फिलहाल राहत दिला दी है। बुधवार को सफदरजंग वेधशाला ने सुबह 8:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक 15 मिमी बारिश दर्ज की, जबकि पालम में 28.3 मिमी, लोधी रोड पर 7.7 मिमी और आयानगर में 1.6 मिमी बारिश दर्ज हुई।

अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 1.7 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस रहा। जुलाई महीने में अब तक कुल 235.2 मिमी बारिश हो चुकी है, जबकि औसत सामान्य बारिश 209.7 मिमी होती है। वहीं, 1 जून से अब तक कुल 337.2 मिमी वर्षा दर्ज हो चुकी है, जो सामान्य 270.1 मिमी से कहीं अधिक है।

कमजोर निकासी व्यवस्था उजागर
बारिश के कारण दिल्ली की पुरानी और जर्जर ड्रेनेज व्यवस्था की पोल एक बार फिर खुल गई है। कई जगहों पर पानी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं दिखी, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

आगे की तैयारी जरूरी
आईएमडी के अनुसार, आने वाले सात दिन और भीगने वाले हैं। ऐसे में प्रशासन और स्थानीय निकायों को अपनी कमर कसनी होगी ताकि जलजमाव जैसी स्थिति से निपटा जा सके। नागरिकों को भी यात्रा के दौरान सतर्क रहने और मौसम की अपडेट्स पर ध्यान देने की सलाह दी गई है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox