दिल्ली विधानसभा चुनाव: सीएम आतिशी उपराज्यपाल को सौंपेंगी इस्तीफा, भाजपा की ऐतिहासिक जीत

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 16, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली विधानसभा चुनाव: सीएम आतिशी उपराज्यपाल को सौंपेंगी इस्तीफा, भाजपा की ऐतिहासिक जीत

प्रियंका सिंह/- राजधानी दिल्ली में भाजपा का27 साल का वनवास समाप्त हो चुका है। प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा ने राजधानी में वापसी की है। बीते10 साल से दिल्ली की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी का किला ढह गया। भाजपा को इस चुनाव में 70 सीटों में से 48 सीटों पर जीत मिली हैं, जबकि बहुमत के लिए36 सीटों की जरूरत थी। अब दिल्ली की नजर मुख्यमंत्री के चेहरे पर है।

11 बजे एलजी को इस्तीफा सौंपेंगी आतिशी
मुख्यमंत्री कार्यालय के मुताबिक, सुबह करीब11 बजे दिल्ली की सीएम आतिशी राजनिवास जाकर उप राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपेंगी। कल दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम में 70 में से 48 सीटें जीतकर भाजपा ने जीत हासिल की है।

भाजपा सांसद बोले- कांग्रेस अपना अस्तित्व खो चुकी है
भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा, ‘कल प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली में बनने वाली भाजपा सरकार का एजेंडा तय कर दिया है। प्रधानमंत्री जो कहते हैं, वह करते हैं और कल भी उन्होंने कहा कि हर घोषणा पर अमल होगा… मां यमुना को स्वच्छ करना भाजपा सरकार की मुख्य जिम्मेदारी होगी। कांग्रेस राष्ट्रीय राजनीति में अपना अस्तित्व खो चुकी है और जिन भी राज्यों में वह अपने पैर जमाने की कोशिश करती है, वह स्थानीय पार्टियों के कंधों पर करती है। कांग्रेस के पास न तो नीति है और न ही दिशा और उसकी दशा भी बहुत खराब है।’

दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री कौन?
अपना फैसला सुनाने के बाद अब दिल्ली की नजर मुख्यमंत्री के चेहरे पर है। बड़ा सवाल सबके सामने यही है कि दिल्ली का ताज किसके सिर पर सजेगा। भाजपा महिला के हाथ में दिल्ली की कमान सौंपेंगी या फिर किसी अनुसूचित जाति, सिख, पूर्वांचली, जाट-गुर्जर समाज से आने वाले नेता को। राजनीतिक पंडित इस मामले में कई तरह से कयास लगा रहे हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox