दिल्ली रोहिणी में गोगी गैंग के खिलाफ मुठभेड़: 3 गिरफ्तार, 2 घायल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 15, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली रोहिणी में गोगी गैंग के खिलाफ मुठभेड़: 3 गिरफ्तार, 2 घायल

नई दिल्ली/अनीशा चौहान/- देश की राजधानी दिल्ली के रोहिणी इलाके में शनिवार सुबह दिल्ली पुलिस और कुख्यात गोगी गैंग के सदस्यों के बीच जोरदार मुठभेड़ हुई। इस कार्रवाई में पुलिस ने पांच संदिग्ध अपराधियों पर नकेल कसी, जिनमें तीन को गिरफ्तार किया गया, जबकि दो गंभीर रूप से घायल होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराए गए। घटनास्थल से कई हथियार और पिस्टल बरामद की गई हैं।

मुठभेड़ की घटनाक्रम

मुठभेड़ रोहिणी जिले के बुध विहार क्षेत्र में सुबह करीब 3 बजे हुई। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि गोगी गैंग के पांच हथियारबंद सदस्य एक कार में सवार होकर इलाके में घूम रहे हैं। पुलिस ने तुरंत संदिग्धों को घेर लिया, लेकिन बदमाशों ने गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने फायरिंग की, जिसमें दो अपराधी इरफान और लालू के पैर में गोली लगी। वहीं तीन अन्य बदमाशों को पकड़ लिया गया। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

कोई निर्दोष प्रभावित नहीं

जांच में शामिल वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह कार्रवाई गोगी गैंग की बढ़ती सक्रियता रोकने के लिए की गई थी। बरामद हथियारों से साफ है कि ये लोग किसी बड़ी वारदात की साजिश रच रहे थे। मुठभेड़ के दौरान इलाके में हलचल मची, लेकिन किसी निर्दोष को कोई नुकसान नहीं हुआ। घटना के बाद दिल्ली पुलिस ने रोहिणी और आसपास के इलाकों में गश्त बढ़ा दी है।

गोगी गैंग का इतिहास

गोगी गैंग का संस्थापक जितेंद्र मन्ना उर्फ गोगी था, जिसे 2021 में रोहिणी कोर्ट में अपने दुश्मन तिल्लू गैंग के हमलावरों ने मार दिया था। गोगी की हत्या के बाद भी गैंग सक्रिय रहा और वसूली, संपत्ति डीलरों पर हमले और हत्या जैसे अपराधों में शामिल रहा है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox