अनीशा चौहान/- दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने यात्रियों के लिए किराए में मामूली बढ़ोतरी का ऐलान किया है। नई दरें 25 अगस्त 2025 से प्रभावी हो चुकी हैं। DMRC ने अपने आधिकारिक एक्स पोस्ट के माध्यम से बताया कि किराए में 1 रुपये से 4 रुपये तक की वृद्धि की गई है, जबकि एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर यह बढ़ोतरी अधिकतम 5 रुपये तक की है। DMRC का कहना है कि यह संशोधन दूरी के आधार पर किया गया है और इसे न्यूनतम वृद्धि के तौर पर लागू किया गया है।
दूरी के आधार पर नए किराए
नई किराया दरों के अनुसार 0-2 किलोमीटर : 10 रुपये से बढ़कर 11 रुपये 2-5 किलोमीटर : 20 रुपये से बढ़कर 21 रुपये 5-12 किलोमीटर : 30 रुपये से बढ़कर 32 रुपये 12-21 किलोमीटर : 40 रुपये से बढ़कर 43 रुपये 21-32 किलोमीटर : 50 रुपये से बढ़कर 54 रुपये 32 किलोमीटर से अधिक : 60 रुपये से बढ़कर 64 रुपये एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर भी 1 से 5 रुपये तक की वृद्धि की गई है।
रविवार और अवकाश पर भी लागू होंगे नए किराए
DMRC ने स्पष्ट किया है कि यह बढ़ोतरी रविवार और राष्ट्रीय अवकाशों पर भी लागू होगी। इन दिनों संशोधित किराया इस प्रकार रहेगा 0-2 किलोमीटर और 2-5 किलोमीटर : 11 रुपये 5-12 किलोमीटर : 21 रुपये 12-21 किलोमीटर : 32 रुपये 21-32 किलोमीटर : 43 रुपये 32 किलोमीटर से अधिक : 54 रुपये
क्यों बढ़ाया गया किराया?
DMRC का कहना है कि यह वृद्धि परिचालन लागत को संतुलित करने के लिए की गई है। संगठन का तर्क है कि यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए किराए में केवल आवश्यक और न्यूनतम बदलाव ही किया गया है।


More Stories
द्वारका में अवैध शराब तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 2000 क्वार्टर के साथ सप्लायर गिरफ्तार
अवैध शराब तस्कर गिरफ्तार, 2500 क्वार्टर शराब बरामद
भारतीय समय गणना की वैज्ञानिकता पर मंथन
भिवानी में निःशुल्क चिकित्सा शिविर में उमड़ी भीड़, सैकड़ों मरीजों को मिला लाभ
दिल्ली मेट्रो का बड़ा विस्तार: ढांसा से बाढसा AIIMS तक बनेगा नया कॉरिडोर
नजफगढ़ क्षेत्र में विकास को मिली नई रफ्तार, सड़क सुदृढ़ीकरण कार्य का शुभारंभ