नई दिल्ली/उमा सक्सेना/- राजधानी में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए आज 51 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की शुरुआत की गई। सरकार का दावा है कि पिछले एक वर्ष में 370 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की स्थापना कर स्वास्थ्य क्षेत्र में तेज गति से काम किया गया है, जिससे आम नागरिकों को अपने ही इलाके में बेहतर और सुलभ चिकित्सा सुविधाएं मिल रही हैं।

हर वार्ड तक स्वास्थ्य सेवा पहुंचाने का लक्ष्य
सरकार ने स्पष्ट किया है कि जल्द ही 1100 से अधिक आयुष्मान आरोग्य मंदिर स्थापित करने का लक्ष्य पूरा किया जाएगा। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि प्रत्येक नागरिक को उसके निवास क्षेत्र के नजदीक ही भरोसेमंद और गुणवत्तापूर्ण इलाज उपलब्ध हो सके। इन केंद्रों के माध्यम से भीड़भाड़ वाले बड़े अस्पतालों पर दबाव भी कम होने की उम्मीद जताई जा रही है।


मुफ्त जांच और दवाओं की सुविधा
इन स्वास्थ्य केंद्रों में विभिन्न प्रकार की निःशुल्क जांच, मुफ्त दवाइयां, आधुनिक डायग्नोस्टिक सेवाएं, कैंसर की प्रारंभिक जांच, टीकाकरण कार्यक्रम तथा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इससे विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को राहत मिलने की संभावना है।

जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी
कार्यक्रम के दौरान सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी, विधायक करतार सिंह तंवर और निगम पार्षद सुंदर सिंह तंवर सहित कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। वक्ताओं ने कहा कि यह पहल दिल्ली को सुदृढ़ स्वास्थ्य ढांचे की दिशा में आगे ले जाएगी और लोगों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने में सहायक सिद्ध होगी।


More Stories
महाराष्ट्र में सियासी तूफान: वायरल तस्वीरों के बाद महिला आयोग अध्यक्ष ने छोड़ा पद
पालम अग्निकांड पर सरकार सख्त: परिजनों को सहायता राशि देने का ऐलान
करोल बाग में दर्दनाक हादसा: डबल डेकर बस पलटने से दो की मौत, कई घायल
“असाध्य को साध्य बनाते श्री राम”
कथित तस्करी मामले में गीता अरोड़ा उर्फ सोनू पंजाबन बरी
13 साल की लंबी जंग का अंत: नम आंखों के बीच हरीश राणा को दी गई अंतिम विदाई