नई दिल्ली/- दिल्ली में लोग अब अपने आपकों असुरक्षित महसूस करने लगे है। दिल्ली के आपराधिक घटनाओं को देखकर लोग पूरी तरह से सहम गये है। दिल्ली में अभी श्रद्धा हत्याकांड का मामला सुलझा भी नही था कि ठीक उसी तरह का दूसरा मामला भी सामने आ गया है। इस मामले में मां-बेटे ने मिलकर अपने पति व पिता की हत्या कर शव के 22 टुकड़े कर दिये और फिर उन्हे 6 महीने तक लगातार शव के टुकड़ों को दिल्ली के सुनसान इलाकों में ठिकाने लगाते रहे। लेकिन जैसे ही मामला सामने आया तो दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने ईस्ट दिल्ली में मिल रहे इंसानी शरीर के टुकड़ों की गुत्थी को सुलझा लिया है। बताया जा रहा है कि पाडंव नगर के रहने वाले एक शख्स की लाश को एक घर में काटकर उसे फ्रीज में रखा गया था। जिसके बाद हत्यारे रोजाना शव के टुकड़ों को पाडंव नगर और ईस्ट दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में फेंक देते थे।
जानकारी के मुताबिक, कत्ल की इस खौफनाक वारदात को मां-बेटे ने मिलकर अंजाम दिया था। इन्होंने अपने घर में शव के टुकड़े कर फ्रीज में छुपाकर रखते थे और फिर उसे पाडंव नगर इलाके में फेंक दिया करते थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक हत्या के आरोपी मां पूनम और बेटे दीपक हैं और जिसकी हत्या की गई थी वो महिला का पति था। बताया जा रहा है कि अवैध संबंध को लेकर अंजन दास की हत्या की गई।
बता दें कि दिल्ली के त्रिलोकपुरी इलाके में पिछले कुछ महीनों से एक लाश के अलग-अलग दिन टुकड़े बरामद हो रहे थे, जिसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और केस दर्ज किया।

इस मामले की जांच में दिल्ली पुलिस के अलावा क्राइम ब्रांच की टीमें भी लगी हुई थीं। लगभग तीन महीने बाद इस मामले का क्राइम ब्रांच ने खुलासा किया। इससे पहले दिल्ली पुलिस की टीम लगी हुई थी।
इस हत्याकांड का खुलासा आरके पुरम क्राइम ब्रांच के एसीपी उमेश की टीम ने किया है। उन्ही की टीम ने मृत अंजन दास की पत्नी पूनम और बेटे दीपक को गिरफ्तार किया है। आरोपी मां-बेटे को अंजन पर शक था कि उसका संबंध किसी दूसरे के साथ हैं और लगातार मना करने के बावजूद भी नहीं मान रहा था, जिसके बाद उन्होंने उसे मार डाला।
इस हत्याकांड में यह बात भी सामने आ रही है कि मां-बेटे ने अंजन को नशे की गोलियां खिलाकर मारा था और इसके बाद उसके टुकड़े-टुकड़े करके त्रिलोकपुरी इलाके में फेंकते थे। पुलिस ने बताया कि फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है यह लोग पांडव नगर इलाके में रहते थे।


More Stories
मजलिस पार्क में आग पर काबू पाने के दौरान सिलेंडर फटा
टैरिफ तनातनी का असर: भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता नई तारीख तक स्थगित
PM मोदी का बड़ा तोहफा: 55 मिनट में दिल्ली से मेरठ पहुंचाएगी नमो भारत ट्रेन
सोमवार का राशिफल: 23 फरवरी को इन राशियों को मिलेगा लाभ, जानें पूरी भविष्यवाणी
खेल, टेक्नोलॉजी और विकास पर फोकस: ‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने रखी अपनी बात
दिल्ली में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, तमिलनाडु-बंगाल से 8 संदिग्ध गिरफ्तार