दिल्ली में बाढ़ का खतरा बरकरार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

-यमुना का जलस्तर 206.47 मीटर पर -जलस्तर घटा, लेकिन अभी भी खतरे के निशान से ऊपर

नई दिल्ली/उमा सक्सेना/-   राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बाढ़ का संकट टला नहीं है। शनिवार को अधिकारियों ने बताया कि पुराने रेलवे ब्रिज पर यमुना नदी का जलस्तर 206.47 मीटर दर्ज किया गया। हालांकि पानी का स्तर लगातार गिर रहा है, लेकिन यह अब भी खतरे के निशान 205.33 मीटर से ऊपर बना हुआ है। इसी कारण कई निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बरकरार है।

प्रभावित इलाके और रेल संचालन पर असर
मयूर विहार, यमुना बाजार, कश्मीरी गेट और निगमबोध घाट जैसे क्षेत्रों में बाढ़ का सबसे ज्यादा असर देखा जा रहा है। बीते 5 सितंबर को सुबह 7 बजे यमुना का जलस्तर 207.33 मीटर तक पहुंच गया था। उसके बाद थोड़ी कमी आई और यह 207.31 मीटर पर दर्ज किया गया। शुक्रवार को भी पुराने रेलवे पुल पर जलस्तर खतरे के निशान से लगभग दो मीटर ऊपर रहा, जिसके चलते पुल पर ट्रेन संचालन रोकना पड़ा। अब तक 27 ट्रेनें रद्द और 18 को अन्य मार्गों पर डायवर्ट किया जा चुका है।

मयूर विहार बना टेंट सिटी
बाढ़ की वजह से मयूर विहार पल्ला इलाके के लोग फ्लाईओवर के नीचे बने टेंटों में शरण ले रहे हैं। प्रशासन की ओर से लगाए गए इन टेंटों ने एक अस्थायी ‘टेंट सिटी’ का रूप ले लिया है। राहत कैंपों में बच्चों के लिए अस्थायी स्कूल शुरू किए गए हैं ताकि उनकी पढ़ाई न रुके। वहीं, हेल्थ क्लीनिक भी स्थापित किए गए हैं, जहां डॉक्टर लगातार लोगों की जांच कर दवाइयां उपलब्ध करा रहे हैं।

सरकार का दावा – हर जरूरत का ध्यान रखा जा रहा
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि सरकार बाढ़ प्रभावितों की हर जरूरत का ध्यान रख रही है। राहत शिविरों में भोजन, पानी, दवाइयां और शौचालय की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। किसानों के मवेशियों के लिए चारे की भी आपूर्ति की जा रही है। सीएम ने भरोसा दिलाया कि हालात पूरी तरह नियंत्रण में हैं और सरकार 24 घंटे निगरानी कर रही है। सभी जिला मजिस्ट्रेट प्रभावित क्षेत्रों में मौजूद हैं और लगातार राहत कार्यों की समीक्षा की जा रही है।

विपक्ष का हमला – राहत शिविरों में सुविधाओं की कमी
वहीं, आप पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शास्त्री पार्क स्थित राहत कैंप का दौरा किया और भाजपा सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि दिल्ली के कई इलाके अभी भी जलमग्न हैं और लोग घर छोड़कर कैंपों में रह रहे हैं, लेकिन वहां बुनियादी सुविधाओं जैसे भोजन, पानी और मच्छर से बचाव की व्यवस्था नदारद है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox