दिल्ली में बढ़ेगा तापमान, यूपी-राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 5, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली में बढ़ेगा तापमान, यूपी-राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट

-बिहार में छाए रहेंगे काले बादल, दिल्ली-NCR में उमस करेगी परेशान, कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने के आसार

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/-  आज का मौसम 8 सितंबर 2025, नई दिल्ली: देशभर में मॉनसून की बारिश कहर ढा रही है। इसका सबसे ज्यादा असर पहाड़ी राज्यों जैसे उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में तो वहीं मैदानी राज्यों पंजाब और दिल्ली पर भी देखने को मिला है। इन राज्यों में बाढ़ ने अच्छी-खासी तबाही मचाई है। दर्जनों लोग अब तक अपनी जिंदगी गंवा चुके हैं। जम्मू-कश्मीर में भी बाढ़ से हालात खराब हैं। इस बीच मौसम विभाग ने आज फिर कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी दी है।

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम
दिल्ली में आज (8 सितंबर) बारिश की आशंका है। मौसम विभाग के मुताबिक 88 फीसदी आशंका है कि आज दिल्ली-एनसीआर में बारिश हो सकती है। इसके साथ ही आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 35.2° सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं, 9 और 10 सितंबर को बारिश की आशंका नहीं है। इन दोनों दिन धूप खिली रहेगी और अधिकतम तापमान क्रमशः 34.4°C और 34.6°C रहेगा। इसके बाद 11 और 12 सितंबर को बादल छाए रहने की आशंका है। इस दौरान अधिकतम तापमान 35.3°C और 34.2°C तक रहेगा। वहीं, 13 सितंबर के दिन छिटपुट बारिश की संभावना है।

यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम
उत्तर प्रदेश में आज (8 सितंबर) से लेकर 10 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट है। इस दौरान पश्चिमी यूपी में कुछ स्थानों पर और पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं पर गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है। वहीं, दिल्ली से सटे गौतमबुद्ध नगर (नोएडा), गाजियाबाद और बागपत में भी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम
आज (8 सितंबर) बिहार के ज्यादातर जिलों में आसमान में काले बादल छाए रहेंगे। वहीं, 9 सितंबर से भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। लोगों से इस दौरान सावधान रहने के लिए कहा गया है। पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, कटिहार, पूर्णिया, वैशाली, सिवान, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर में आकाशीय बिजली और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है।

राजस्थान में आज कैसा रहेगा मौसम?
राजस्थान वालों के लिए आज मौसम विभाग ने विशेष अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के मुताबिक राजसमंद, जैसलमेर, जालोर, सिरोही, उदयपुर, डुंगरपुर, पाली, जोधपुर, बाड़मेर में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की गई है। लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।

मध्य प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम?
मध्य प्रदेश वालों को आज बारिश से राहत मिलेगी। यहां मौसम विभाग की तरफ से किसी भी तरह की चेतावनी जारी नहीं की गई है। हालांकि, बीते दिनों यहां जमकर बारिश हुई थी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox