नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- भारी बारिश के कारण दिल्ली के अधिकांश हिस्से डूब जाने को लेकर आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि दिल्ली में कुछ ही देर की बारिश में दिल्ली डूब गई लेकिन भाजपा के चारो इंजन भी इस स्थिति को संभाल नही पाये और चारो इंजन फेल हो गए। आम आदमी पार्टी के नेताओं ने दिल्ली विधानसभा सभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी समेत अन्य नेताओं के साथ पटपडग़ंज, संगम बिहार, लक्ष्मी नगर, एम्स, गीता कॉलोनी, संजय झील, साउथ दिल्ली, एमबी रोड समेत दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में हुए जलभराव का वीडियो साझा कर भाजपा सरकार को जमकर घेरा।


आप नेताओं ने भाजपा से अनुरोध करते हुए कहा कि जब दिल्ली का यही हाल रखना है तो भाजपा अपने चारों इंजन कबाड़ी को बेचकर 4 नाव खरीद ले। भाजपा की दी गई इन सुविधाओं का दिल्लीवाले अकेले क्यों मजा लें?

आप नेता ने कहा है कि बारिश से संजय झील के आसपास का कई किलोमीटर का एरिया झील में तब्दील हो गया है। भाजपा ने आते ही दिल्ली में झीलों की संख्या बढ़ा दी है। भाजपा की सरकार बहुत मेहनत कर रही है। दिल्ली में अलग-अलग जगहों पर झीलों को बढ़ा रही है।


मनीष सिसोदिया पटपडग़ंज में सिर्फ स्कूल और दो-तीन स्वीमिंग पूल ही बनवा पाए, लेकिन अब जो भाजपा सरकार आई है, उसने पूरे हाइवे पर ही स्वीमिंग पूल बना दिया है और दिल्लीवालों से कह रही है कि तैरो, कितना तैर सकते हो? सीएम रेखा गुप्ता रोजगार के नए साधन उपलब्ध करा रही हैं। भाजपा ने पूरे पटपडग़ंज को ही स्वीमिंग पूल बना दिया है।


More Stories
मतदाता सूची पुनरीक्षण पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी
13 साल की लंबी जंग के बाद हरीश राणा का निधन
महिला आरक्षण कानून को लेकर हलचल तेज, संसद में जल्द आ सकते हैं नए विधेयक
द्वारका पुलिस की बड़ी कामयाबी,ताबड़तोड़ कार्रवाई से मचा हड़कंप
द्वारका में पुलिस का बड़ा एक्शन: 4 बाहरी अपराधी गिरफ्तार
भोजपुरी स्टार पर लगा आरोप: महिला आयोग ने लिया संज्ञान, जांच तेज