द्वारका/नई दिल्ली/अनीशा चौहान/- दिल्ली में स्कूलों और कॉलेजों को लगातार मिल रही बम धमकियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार, 18 अगस्त 2025 की सुबह एक बार फिर द्वारका के दिल्ली पब्लिक स्कूल (DPS) सहित दो स्कूलों और एक कॉलेज को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली। बच्चों और कर्मचारियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तुरंत इमारतों को खाली कराया गया।
पुलिस और बम निरोधक दस्ते की तैनाती
धमकी की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस और बम निरोधक दस्ते की टीमें मौके पर पहुँच गईं और पूरे कैंपस की गहन तलाशी शुरू कर दी। दिल्ली फायर सर्विस ने सुबह 7:24 बजे धमकी की सूचना मिलने की पुष्टि की। राहत की बात यह रही कि अब तक की तलाशी में कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है, लेकिन एहतियात के तौर पर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।
बार-बार मिल रही धमकियों से दहशत
यह पहली बार नहीं है जब राजधानी दिल्ली में इस तरह की धमकियाँ दी गई हों। इससे पहले 16 जुलाई को भी द्वारका, पश्चिम विहार और हौज खास के पाँच स्कूलों को ईमेल के जरिए बम की धमकियाँ भेजी गई थीं। इन घटनाओं ने छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों में गहरी दहशत पैदा कर दी है। पुलिस साइबर सेल इन ईमेल्स के स्रोत का पता लगाने की कोशिश कर रही है, ताकि बार-बार हो रही इन धमकियों की साज़िश का पर्दाफाश किया जा सके।


More Stories
अमरावती में विशाल किन्नर-संत सम्मेलन, गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की उठी मांग
सामाजिक समरसता पर आरजेएस का विशेष आयोजन-सत्य
जोगी परिवार को न्यायपालिका पर भरोसा, बोले— सच की जीत तय
मिडिल ईस्ट संकट के बीच भारत को राहत: अर्जेंटीना बना नया ऊर्जा सहारा
बड़ा कदम: NGRMP परियोजना के लिए ₹9 करोड़ की स्वीकृति
देहरादून में क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज़, मुख्यमंत्री धामी ने किया शुभारंभ