दिल्ली में ठंड बढ़ी, शीतलहर और कोहरे के साथ सर्दी की शुरुआत, AQI में भी सुधार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 16, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली में ठंड बढ़ी, शीतलहर और कोहरे के साथ सर्दी की शुरुआत, AQI में भी सुधार

नई दिल्ली/अनीशा चौहान/-  देश के कई हिस्सों में इस समय ठंड का अहसास होने लगा है। वहीं, दिल्ली में तापमान में तेजी से कमी और कोहरे के साथ अचानक कंपकपाने वाली ठंड की शुरुआत हो गई है। ठंड की वजह से रात के समय लोग ठिठुर रहे हैं। बता दें, कल यानी सोमवार 9 दिसंबर इस सीजन का सबसे सर्द दिन रहा।

मौसम विभाग के अनुसार, 10 से 14 दिसंबर के बीच दिल्ली और उत्तर भारत के अन्य क्षेत्रों में शीतलहर (कोल्ड वेव) के दस्तक देने का अनुमान है। जिससे ठंड और अधिक तीव्र हो सकती है।

दिल्ली में बढ़ रही ठंड

इन दिनों दिल्ली का मौसम कुछ ज्यादा ही ठंडा हो गया है। आसमान साफ है और ठंड बढ़ने लगी है। लेकिन सुबह के समय हल्का कोहरा भी देखने को मिल रहा है। वहीं, पहाड़ी इलाकों से आ रही ठंडी हवाओं के चलते राजधानी दिल्ली में सर्दी और बढ़ सकती है। IMD की मानें तो दिल्ली का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, दिल्ली में सोमवार को इस मौसम का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया। बता दें, सोमवार को न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.4 डिग्री कम है। वहीं, अधिकतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 3.2 डिग्री कम है।

रविवार को हल्की बूंदाबांदी

इससे पहले रविवार की शाम से ही ठंड का एहसास हो रहा है। रविवार की शाम को हल्की बूंदाबांदी और तेज हवा चलने की वजह से गलन का भी लोग अहसास करने लगे हैं। IMD के अनुसार, पिछले कुछ दिनों की तरह मंगलवार को भी मध्यम कोहरा छाए रहने के आसार हैं।

AQI में आई भारी कमी

दिल्ली में बढ़ती ठंड के साथ राजधानी की वायु गुणवत्ता सोमवार को फिर ‘मध्यम’ श्रेणी में पहुंच गई। रविवार का AQI जहां 302 अंक के साथ ‘बहुत खराब’ श्रेणी में था, वहीं, वह सोमवार शाम चार बजे तक सुधर कर 186 हो गया, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है। दिल्ली के लिए वायु गुणवत्ता प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली के अनुसार 10 से 12 दिसंबर तक AQI ‘खराब’ श्रेणी में रह सकता है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox