दिल्ली में झमाझम बारिश से बढ़ी ठंड, IMD ने जारी किया 3 दिनों के लिए येलो अलर्ट

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 17, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली में झमाझम बारिश से बढ़ी ठंड, IMD ने जारी किया 3 दिनों के लिए येलो अलर्ट

मानसी शर्मा/-  दिल्ली-NCR में बुधवार देर शाम से हुई बारिश ने ठिठुरन बढ़ा दी है। गुरुवार तड़के भी दिल्ली में झमाझम बारिश का सिलसिला जारी रहा। ऐसे मौसम को देखते हुए IMD ने 3 दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इसी के साथ कुछ दिन कोहरे और बारिश होने की भी संभावना जताई है।

मौसम विभाग ने गुरुवार को हल्की बारिश और घने कोहरे के साथ आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। जबकि अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

पहाड़ों पर जारी है बर्फबारी

बता दें, पहाड़ों पर जारी भारी बर्फबारी और पश्चिमी विक्षोभ के असर से मैदानी इलाके कड़ाके की ठंड बढ़ती जा रही है। इसका असर उत्तर भारत के तमाम राज्य मध्य प्रदेश, राजस्थान, यूपी-बिहार, दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा-पंजाब में देखने को मिल रहा है। तो वहीं, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड, मेघालय के कुछ हिस्सों जारी बर्फबारी का पर्यटक मजा तो ले रहे हैं, लेकिन न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे पहुंचने से लोगों को समस्याओं का भी सामना करना पड़ रहा है।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली में कड़ाके की ठंड के बीच बारिश ने और टेंशन बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने गुरुवार के साथ आगे भी बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। आईएमडी के आंकड़ों की मानें तो बुधवार रात करीब 11.30 बजे दिल्ली के कुछ हिस्सों में बारिश शुरू हुई और रात 11.30 से सुबह 5.30 बजे के बीच 3.7 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।

वहीं, पालम में 8.6 मिलीमीटर, पूसा में 7.5 मिलीमीटर और मयूर विहार में 4 मिलीमीटर बारिश हुई। राजधानी में न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.7 डिग्री सेल्सियस अधिक मापा गया जो 10.3 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं वायु गुणवत्ता 336 दर्ज की गई जो बहुत खराब श्रेणी में रही।

क्या कहता है IMD का पूर्वानुमान?

मौसम विभाग की मानें तो 16 जनवरी की सुबह अधिकांश स्थानों पर हल्का से मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है। इसी के साथ सुबह के समय गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है। ये सिलसिला 17 जनवरी को भी जारी रहेगा। इस दौरान न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

18 जनवरी की सुबह मध्यम कोहरा तथा कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाने की संभावना है। लेकिन आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। तो वहीं, 19 जनवरी को न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox