दिल्ली में जी-20 के चलते तीन दिन क्लाउड किचन पर लगी रोक

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 10, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली में जी-20 के चलते तीन दिन क्लाउड किचन पर लगी रोक

-जी-20 के कारण तीन दिन ऑनलाइन फूड और कई अन्य सेवाओं पर रहेगा प्रतिबंध

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/– जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से राजधानी दिल्ली में कई तरह के प्रतिबंध लगाए हैं। इसी क्रम में दिल्ली पुलिस ने सोमवार को एक घोषणा की है। घोषणा के मुताबिक, जी-20 शिखर सम्मेलन के कारण दिल्ली में 8 से 10 सितंबर तक ऑनलाइन ऑर्डर की डिलीवरी और कई अन्य सेवाओं पर प्रतिबंध रहेगा। जिसमें ऑनलाइन फूड की डिलिवरी भी नही होगी। तीन दिन तक क्लाउड किचन बंद रहेंगी।

विशेष पुलिस आयुक्त (यातायात) एसएस यादव ने कहा कि दिल्ली में सभी क्लाउड किचन, वाणिज्यिक प्रतिष्ठान, बाजार, खाद्य वितरण और वाणिज्यिक वितरण सेवाएं 8 से 10 सितंबर तक बंद रहेंगी। उन्होंने कहा कि अमेजन और फ्लिपकार्ट जैसी कंपनियों के माध्यम से भी डिलीवरी किए जाने वाले ऑर्डर भी नई दिल्ली नगर निगम (एनडीएमसी) क्षेत्र में प्रतिबंधित हैं।

श्री यादव ने कहा कि आवश्यक चिकित्सा वस्तुओं की डिलीवरी सहित कुछ सेवाओं को प्रतिबंधों से छूट दी गई है। पूरे शहर में लैब रिपोर्ट और सैंपल कलेक्शन की अनुमति होगी। होटलों, अस्पतालों और अन्य महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों के लिए वाहन जो हाउसकीपिंग, खानपान, कचरा उठाने आदि में शामिल हैं, उन्हें सत्यापन के बाद अनुमति दी जाएगी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox