दिल्ली में जल संकट पर कांग्रेस-भाजपा का मटका फोड़ प्रदर्शन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 13, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली में जल संकट पर कांग्रेस-भाजपा का मटका फोड़ प्रदर्शन

-आप के खिलाफ कांग्रेस-बीजेपी का हल्लाबोल

नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- भीषण गर्मी के बीच दिल्ली में बढ़े जल संकट व पानी की बूंद-बूंद को तरसते लोगों की परेशानी को देखते हुए कांग्रेस व भाजपा ने अलग-अलग जगहों पर आप के खिलाफ मटका फोड़ प्रदर्शन कर अपना विरोध दर्ज कराया। कांग्रेस ने कहा कि जनता पानी की एक-एक बूंद के लिए संघर्ष कर रही है। वहीं बीजेपी ने कहा कि दिल्ली में पानी की समस्या 10 साल से लगातार बनी हुई है। दिल्ली में आप ने भ्रष्टाचार के अलावा कुछ काम नहीं किया है। दिल्ली सरकार ने पानी के लिए कोई कदम नहीं उठाए।

         दिल्ली में हर दिन गहराते जल संकट के बीच अलग-अलग इलाकों में लोग पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। पानी के लिए टैंकरों पर भीड़ उमड़ रही है। लोग पानी के लिए घंटों इंतजार कर रहे हैं। राष्ट्रीय राजधानी में पानी के संकट को देखते हुए आज कांग्रेस और बीजेपी दोनों पार्टियों ने ‘मटका फोड़’ प्रदर्शन किया।
        दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव के नेतृत्व में 200 से ज्यादा ब्लॉक में प्रोटेस्ट किया गया। दिल्ली में कांग्रेस और आप लोकसभा चुनाव साथ लड़ी थी लेकिन आज कांग्रेस जलसंकट पर आम आदमी पार्टी के खिलाफ हो गई है। उधर, बीजेपी ने भी दिल्ली की जल मंत्री आतिशी के दफ्तर के बाहर ‘मटका फोड़’ प्रदर्शन किया।

जनता पानी की एक-एक बूंद के लिए संघर्ष कर रही- कांग्रेस
दिल्ली जल संकट पर दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रही है। मौजूदा जल संकट का कोई समाधान नहीं दिया गया है। अगर हरियाणा या यूपी पानी नहीं दे रहे हैं तो केंद्र सरकार को हस्तक्षेप करना चाहिए। समाधान खोजना चाहिए. जनता पानी की एक-एक बूंद के लिए संघर्ष कर रही है। कांग्रेस पार्टी गूंगी-बहरी सरकार को जगाने के लिए दिल्ली में ‘मटका फोड़’ विरोध प्रदर्शन कर रही है। उचित जांच होनी चाहिए. टैंकर माफिया के खिलाफ एक्शन लेना चाहिए।

‘चुनाव के समय कांग्रेस ने यह मुद्दा क्यों नहीं उठाया’
कांग्रेस द्वारा आयोजित ‘मटका-फोड़’ विरोध प्रदर्शन पर बीजेपी नेता शहजाद पूनावाला ने कहा कि यह जल संकट कल से शुरू नहीं हुआ है। यह पूरे चुनाव के दौरान चल रहा था क्योंकि गर्मी शुरू हो चुकी है। वे दिल्ली में आप के साथ गठबंधन में थे और सीटें साझा की थीं, उन्होंने तब यह मुद्दा नहीं उठाया था। दिल्ली आज पानी की कमी का सामना नहीं कर रही है। दिल्ली में पानी की समस्या 10 साल से है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने भ्रष्टाचार के अलावा कुछ काम नहीं किया है। दिल्ली सरकार ने पानी के लिए कोई कदम नहीं उठाए।

दिल्ली को मिलने वाला 50 फीसदी पानी हो जाता है बर्बाद
शहजाद पूनावाला ने आगे कहा कि दिल्ली को मिलने वाला 50 फीसदी पानी बर्बाद हो जाता है। आप ने पानी टैंकर माफियाओं को संरक्षण दे रखा है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी पानी टैंकर माफियाओं के खिलाफ कोई जांच नहीं की जाती, ये आप के साथ जुड़ाव के बारे में बहुत कुछ बताता है जल माफिया और कांग्रेस तथा आप के बीच चुनिंदा गठजोड़।

दिल्ली जलसंकट पर आतिशी ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग
बता दें कि दिल्ली में पानी की समस्या को लेकर जल मंत्री आतिशी ने बैठक बुलाई थी। दिल्ली सचिवालय में आपातकालीन बैठक बुलाई गई। बैठक में दिल्ली में पानी की समस्या को लेकर समीक्षा की गई। इसमें दिल्ली जलबोर्ड के बड़े अधिकारी शामिल थे। समीक्षा बैठक के बाद अतिशी ने कहा कि दिल्ली में जो पानी की सप्लाई आ रही है उसमें लगातार कमी चल रही है।

           वजीराबाद तालाब में पानी लगभग खत्म हो चुका है। मुनक करनाल में भी पानी की कमी चल रही हैं सामान्य स्थिति में हमारे वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट में 1005 एमजीजेड पानी का उत्पादन किया जाता था। ये आंकड़ा लगातार गिर रहा है। 14 जून को ये आंकड़ा 932 एमजीजेड पर पहुंच गया। हमने दिल्ली के कई हिस्सों में इमरजेंसी ट्यूबवेल करवाकर उन्हें वॉटर सप्लाई से लिंक किया है।
          आतिशी ने कहा कि हमने दिल्ली जल बोर्ड को कहा है कि जहां-जहां पर भी टैंकर की आवश्यकता है वहां अगले 24 घंटों में आकलन करें और टैंकर की संख्या बढ़ाएं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox