नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/भावना शर्मा/- दिल्ली पुलिस ने जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती और पीडीपी के कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया है। पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती अपने कार्यकर्ताओं के साथ जम्मू-कश्मीर में चल रहे अतिक्रमण विरोधी अभियान के विरोध में बुधवार को संसद तक मार्च निकालने की तैयारी कर रही थी। महबूबा ने आरोप लगाया कि प्रशासन जम्मू कश्मीर में लोगों को बेवजह तंग कर रहा है।

महबूबा ने कहा कि हम विपक्षी दलों और केंद्र सरकार को जम्मू और कश्मीर में बड़े पैमाने पर जनता के साथ हो रहे परेशानियों को बताने के लिए आए थे। महबूबा ने कहा, “अगर हम संसद नहीं जा सकते हैं, तो मुझे आश्चर्य है कि हमें कहां जाना चाहिए। क्या सरकार चाहती है कि हम संयुक्त राष्ट्र में अपनी शिकायतों का निवारण करवाएं।
वह जम्मू-कश्मीर प्रशासन की बुलडोजर नीति के बारे में विपक्षी दलों को सूचित करना चाह रही थी। दिल्ली पुलिस ने जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। इसके बाद उन्हें जंतर-मंतर ले जाया गया। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में कानून का कोई राज नहीं है और हम अपने दिल की बात कहने के लिए दिल्ली आए थे। यहां ऐसा लगता है कि आम जनता की आवाज दबा दी गई है।


More Stories
मतदाता सूची पुनरीक्षण पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी
महिला आरक्षण कानून को लेकर हलचल तेज, संसद में जल्द आ सकते हैं नए विधेयक
द्वारका पुलिस की बड़ी कामयाबी,ताबड़तोड़ कार्रवाई से मचा हड़कंप
द्वारका में पुलिस का बड़ा एक्शन: 4 बाहरी अपराधी गिरफ्तार
भोजपुरी स्टार पर लगा आरोप: महिला आयोग ने लिया संज्ञान, जांच तेज
गैस बुकिंग नियमों में बड़ा बदलाव: अब अतिरिक्त सिलिंडर के लिए बताना होगा कारण