दिल्ली पुलिस के 6 शहीद जवानों के परिवारों को 1-1 करोड़ की सम्मान राशि देगी केजरीवाल सरकार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली पुलिस के 6 शहीद जवानों के परिवारों को 1-1 करोड़ की सम्मान राशि देगी केजरीवाल सरकार

मानसी शर्मा / – दिल्ली पुलिस के 6 शहीद जवानों के परिवारों को 1-1 करोड़ की सम्मान राशि (Respect Amount) केजरीवाल सरकार देने का फैसला किया है। दिल्ली सरकार (Delhi Government) ने देश की रक्षा करते हुए या फील्ड में ड्यूटी करते वक्त अपनी जान गंवाने वाले शहीदों के परिवारों को सम्मान राशि देने का ऐलान किया है। दिल्ली सरकार ड्यूटी पर दौरान अपनी जान गंवाने वाले दिल्ली के 6 शहीद जवानों (Martyr Soldiers) के परिवारों को 1-1 करोड़ रुपये देगी। पढ़िए पूरी खबर…
ड्यूटी के दौरान अपनी जान गंवाने वाले दिल्ली (Delhi) के 6 शहीद जवानों के परिवारों को दिल्ली सरकार 1-1 करोड़ रुपये की सम्मान राशि देगी। यह राशि दिल्ली पुलिस (Delhi Police) के एएसआई ओम प्रकाश और एएसआई राघेश्याम, भारतीय सेना में तैनात मेजर रघुनाथ और कैप्टन जयंत जोशी, दिल्ली सिविल डिफेंसकर्मी पुनीत गुप्ता और फायर ऑपरेटर प्रवीर कुमार के परिवार को दी जाएगी। इस संबंध में राजस्व विभाग से मिले प्रस्ताव को सीएम अरविंद केजरीवाल ने मंजूरी दे दी है।

शहीदों के परिवारों को 1-1 करोड़ रुपये की सम्मान राशि
राजस्व मंत्री आतिशी (Revenue Minister Atishi) ने बीते मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया है कि सीएम अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) के नेतृत्व में दिल्ली सरकार हमेशा शहीदों के परिवारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रही है। सरकार में आते ही मुख्यमंत्री ने देश की रक्षा करते हुए या फील्ड में ड्यूटी करते वक्त अपनी जान गंवाने वाले शहीदों के परिवारों को 1-1 करोड़ रुपये की सम्मान राशि देना शुरू किया था।

परिवार को सम्मानजनक जीवन जीने में थोड़ी मदद
दिल्ली के रहने वाले सेना, पुलिस, पैरामिलिट्री, सिविल डिफेंस (Civil Defense) और होम गार्ड के जवानों को इस योजना में शामिल किया गया था। लेकिन सम्मान राशि से शहीदों के परिवारों के हुए नुकसान की भरपाई तो नहीं की जा सकती, लेकिन इससे उनके परिवार को सम्मानजनक जीवन जीने में थोड़ी मदद जरूर मिलती है।

उन्होंने बताया कि दिल्ली सरकार ने 6 बहादुर सिपाहियों की शहादत (Martyrdom) को नमन करते हुए उनके परिवारों को 1-1 करोड़ रुपये की सम्मान राशि देने का निर्णय लिया है। सरकार की यह योजना देश की सेवा कर रहे उन सभी वर्दीधारी सैनिकों को आत्मविश्वास देती है कि सरकार और समाज उनके परिवार के साथ है।

दिल्ली सरकार सेना, पुलिस, पैरामिलिट्री, सिविल डिफेंस और होम गार्ड के सभी जवानों की बहादुरी का सम्मान करती है और उनके जज्बे को सलाम करती है, जो ड्यूटी के दौरान अदम्य साहस का परिचय देते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान देते हैं।

इन जवानों के परिजनों को मिलेगी सम्मान राशि
एएसआई ओम प्रकाश- चेकिंग के दौरान बाइक सवारों ने उन्हें टक्कर मारी थी।

मेजर रघुनाथ- जम्मू-कश्मीर में खराब मौसम के बीच चल रहे एक तलाशी अभियान के दौरान नाले में गिर गए थे।

सिविल डिफेंसकर्मी पुनीत गुप्ता- गाड़ियों की चेकिंग के दौरान एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी थी।

फायर ऑपरेटर प्रवीण कुमार- एक फैक्ट्री में लगी आग को बुझाने के दौरान खुद आग की चपेट में आ गए थे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox