Ayodhya राम मंदिर का हेलीकॉप्टर से कर सकेंगे दर्शन..जानिए कितना होगा किराया?

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

Ayodhya राम मंदिर का हेलीकॉप्टर से कर सकेंगे दर्शन..जानिए कितना होगा किराया?

मानसी शर्मा / – अयोध्या राम मंदिर का हेलीकॉप्टर से कर सकेंगे। रामलला (Ramlala) की प्राण-प्रतिष्ठा के लिए सजधज कर तैयार अयोध्या धाम (Ayodhya Dham) के लिए योगी सरकार ने एक और सौगात दी है। योगी सरकार राम भक्तों और पर्यटकों को हेलीकॉप्टर (Helicopter) से अयोध्या धाम के दर्शन कराएगी। अब उत्तर प्रदेश के 6 जिलों से अयोध्या धाम के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू होने जा रही है। पढ़िए पूरी खबर…
 विकास के नए आयाम गढ़ रही अयोध्या धाम के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने एक और बड़ी सौगात दी है। योगी सरकार राम भक्तों और पयर्टकों को हेलीकॉप्टर से अयोध्या धाम के दर्शन कराएगी। सरकार प्रदेश के 6 जिलों से हेलीकॉप्टर सेवा (Helicopter Service) उपलब्ध कराने जा रही है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हेलीकॉप्टर सेवा की शुरुआत लखनऊ से करेंगे। सरकार की ओर से प्रदेश के 6 जिलों से शुरू होने वाले हेलीकॉप्टर सेवा प्रदाता ऑपरेटर का चयन किया गया है, जो आपरेशनल मॉडल पर हेली सर्विस की सेवाएं प्रदान करेगा।

राम भक्तों और पर्यटकों को हेलीकॉप्टर (Helicopter) सेवा गोरखपुर, वाराणसी, लखनऊ, प्रयागराज, मथुरा और आगरा से मिलेगी। वहीं आने वाले समय में प्रदेश के अन्य जिलों से भी इस सुविधा को जल्द शुरू किया जाएगा। इतना ही नहीं, योगी सरकार श्रद्धालुओं को अयोध्या नगरी और राम मंदिर के हवाई दर्शन भी कराएगी। इसकी जिम्मेदारी पर्यटन विभाग को दी गई है। इस सुविधा के लिए श्रद्धालुओं को पहले से बुकिंग करानी होगी।

राम मंदिर ऐरियल दर्शन के लिए देने होंगे 3 हजार 539 रुपये
प्रमुख सचिव पर्यटन मुकेश मेश्राम (Mukesh Meshram) ने बताया कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने राम भक्तों को हेलिकॉप्टर सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिये थे। इसी के अनुसार प्रदेश के 6 जिलों से हेलीकॉप्टर सेवा शुरू की जा रही है। यह सुविधा भक्तों और पर्यटकों को ऑपरेटर मॉडल पर उपलब्ध करायी जाएगी। इसके साथ ही राम भक्तों को राम मंदिर ऐरियल दर्शन भी कराए जाएंगे।

इसके लिए रामभक्त सरयू तट स्थित टूरिज्म गेस्ट हाउस (Tourism Guest House) के पास बने हेलीपैड से उड़ान भर सकेंगे। इसके अनुसार श्रद्धालुओं को राम मंदिर, हनुमानगढ़ी, सरयू घाट समेत प्रसिद्ध दर्शनीय स्थलों की हवाई सैर भी करायी जाएगी। इस हवाई सफर का अधिकतम समय 15 मिनट होगा, जबकि प्रति श्रद्धालु किराया 3,539 रुपये तय किया गया है।

इस सुविधा के जरिये एक हवाई सफर का लुत्फ 5 श्रद्धालु उठा सकेंगे। इसकी भार सीमा 400 किग्रा है। वहीं एक श्रद्धालु अधिकतम 5 किग्रा सामान के साथ सफर कर सकेगा। इसके साथ ही श्रद्धालु गोरखपुर से अयोध्या धाम के लिए हेलीकॉप्टर से उड़ान भर सकेंगे। यह दूरी 126 किमी. की होगी, जिसमें 40 मिनट में पूरा किया जाएगा। इसके लिए प्रति श्रद्धालु किराया 11,327 रुपये तय किया गया है।

वाराणसी के नमो घाट से मिलेगी अयोध्या धाम के लिए हेलीकॉप्टर सेवा
पर्यटन विभाग के निदेशक प्रखर मिश्रा (Prakhar Mishra) ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप पहले चरण में राजधानी लखनऊ समेत 6 धार्मिक स्थलों से हेलीकॉप्टर सेवा की शुरुआत की जा रही है। वहीं आने वाले समय में मांग के अनुरूप सेवा का विस्तार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि श्रद्धालु वाराणसी के नमो घाट से हेलीकॉप्टर की सेवा का लाभ ले सकेंगे। यह दूरी 160 किमी की होगी, जिसे 55 मिनट में पूरा किया जा सकेगा।

प्रति श्रद्धालु किराया 14,159 रुपये तय किया गया
इसके लिए प्रति श्रद्धालु किराया 14,159 रुपये तय किया गया है। इसी तरह श्रद्धालु लखनऊ के रमाबाई से हेलीकॉप्टर की सेवा का लाभ ले सकेंगे। यह दूरी 132 किमी की होगी, जिसे 45 मिनट में पूरा किया जा सकेगा। इसके लिए प्रति श्रद्धालु किराया 14,159 रुपये तय किया गया है जबकि प्रयागराज में टूरिज्म गेस्ट हाउस के पास बने हेलीपैड से हेलीकॉप्टर की सेवा मिलेगी। यह दूरी 157 किमी की है, जिसे 50 मिनट में पूरा किया जाएगा। इसके लिए प्रति श्रद्धालु किराया 14,159 रुपये तय किया गया है।

इसके साथ ही मथुरा के बरसाना स्थित गोवर्धन परिक्रमा के पास बने हेलीपैड और आगरा में आगरा एक्सप्रेस वे के पास बने हेलीपैड से सेवा का लाभ उठाया जा सकेगा। यह दूरी क्रमशरू 456 किमी. और 440 किमी. की होगी। जिसे 135 मिनट में पूरा किया जाएगा। इसके लिए प्रति श्रद्धालु किराया 35,399 रुपये तय किया गया है।

बता दें कि प्रदेश के 6 जिलों से हेलीकॉप्टर सेवा (Helicopter Service) का तय किराया वन-वे है। श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम से अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए दोबारा निर्धारित किराया देना होगा। श्रद्धालुओं की संख्या के अनुसार हेलीकॉप्टर अपने गंतव्य से अयोध्या धाम के लिए रोजाना उड़ान भरेगा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox