दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पकड़ी 40 करोड़ की हेरोइन और अफीम, तीन गिरफ्तार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 10, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पकड़ी 40 करोड़ की हेरोइन और अफीम, तीन गिरफ्तार

-अंतरराष्ट्रीय नारकोटिक्स सिंडिकेट का किया खुलासा

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 40 करोड़ की हीरोइन और अफीम की तस्करी करने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही कई अंतरराष्ट्रीय नारकोटिक्स सिंडिकेट का खुलासा भी किया है।
                दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने हेरोइन और अफीम की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। स्पेशल सेल ने अंतर-राष्ट्रीय  बाजार में लगभग 40 करोड़ रूपए की हेरोइन और अफीम की तस्करी करने के मामले में कई अंतरराष्ट्रीय नारकोटिक्स सिंडिकेट का खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है। अंतरराष्ट्रीय नारकोटिक्स सिंडिकेट नशीले पदार्थ मणिपुर के लेकर आ रहा था। नशीले पदार्थो को दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान और पंजाब लेकर जाया जा रहा था। नशीले पदार्थों को यहां लाकर इस अलग-अलग सप्लायर को सप्लाई करने वाला था। फिर सप्लायर हेरोइन और अफीम को अपने ग्राहकों को बेचता है।

40 करोड़ की हेरोइन बरामद
यह दिल्ली पुलिस के लिए बड़ी कामयाबी मानी जा रही है। दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में नशीले पदार्थों की तस्करी की जाती है। इस पर रोक लगाने के लिए पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। कई दफा ऐसे मामले सामने आते हैं, जिसमें नशे के कारोबारियों का भंडाफोड़ कर नशीले पदार्थ भारी मात्रा में बरामद किए जाते हैं। इस बीच दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आज अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 40 करोड़ की हेरोइन और अफीम की तस्करी करने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। नशीली पदार्थों को दिल्ली, पंजाब और राजस्थान में सप्लाई करने वाला था, लेकिन पुलिस के हत्थे चढ़ गया। फिलहाल पुलिस मामले में गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ कर रही है। पुलिस मामले से जुड़ी हर पहलू के विषय में पूछताछ कर रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox