नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम अपराधियों पर शिंकजा कसने के लिए पूरी तत्परता से कार्यवाही कर रही है। ऐसी ही एक कार्यवाही में टीम को उस वक्त बड़ी कामयाबी हासिल हुई जब टीम ने हथियारों के साथ मध्यप्रदेश से पंजाब जा रहे दो बदमाशों को पकड़ने में सफलता हासिल की। दोना आरोपी पंजाब के बंबीहा गिरोह के सदस्य बताये जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपी गगनदीप सिंह और बलजीत सिंह कनाडा में बैठे खालिस्तानी आतंकी अर्शदीप डल्ला और यूएई में बैठे बंबीहा गिरोह के हैंडलर के इशारे पर मध्यप्रदेश से दिल्ली होकर पंजाब हथियार ले जा रहे थे। पुलिस ने आरोपियों से .32 बोर की पांच पिस्टल व चार कारतूस बरामद किए गए हैं। बंबीहा गिरोह की लारेंस बिश्रोई-गोल्डी गिरोह से रंजिश चल रही है। आरोपी पंजाब में किसी बड़ी वारदात की साजिश में थे।
स्पेशल सेल के डीसीपी आलोक कुमार के अनुसार सेल में तैनात इंस्पेक्टर शिव कुमार को सूचना मिली थी कि पंजाब के गैंगस्टर अवैध हथियार सप्लाई करने में लगे हैं। करीब तीन माह की जांच के बाद पता लगा कि बंबीहा गिरोह के सदस्य अवैध हथियार सप्लाई करने में लगे हुए हैं। इसके बाद इंस्पेक्टर शिवकुमार को 30 जनवरी को सूचना मिली कि बंबीहा गिरोह का सदस्य गगनदीप सिंह मध्यप्रदेश से हथियार लेकर दिल्ली होकर पंजाब जाएगा। वह द्वारका-पालम रोड, पालम में अपने साथी से मिलेगा।
एसीपी अत्तर सिंह की देखरेख में इंस्पेक्टर शिवकुमार, इंस्पेक्टर पवन कुमार व एसआई राजेश की टीम ने घेराबंदी कर गांव बसैन, तहसील रायकोट, जिला लुधियाना, पंजाब निवासी गगनदीप सिंह (25) को गिरफ्तार कर लिया। इसके बैग से चार पिस्टल मिली। पुलिस टीम ने गगनदीप सिंह की निशानदेही पर फगवाड़ा बस स्टेंड, पंजाब के पास से गांव भारोली, जिला नवाशहर निवासी बलजीत सिंह (22) को 31 जनवरी को गिरफ्तार कर लिया। इसके कब्जे से एक पिस्टल व चार कारतूस बरामद किए गए।
गगनदीप सिंह पेशे से ट्रक ड्राइवर था। उसने कनाडा में बैठे बंबीहा गिरोह के सदस्य यदविंदर सिंह से चैटिंग करना शुरू कर दिया। यदविंदर ने गगनदीप को दुबई में बैठे गुरदासपुर, पंजाब निवासी हनी का नंबर दिया। हनी अर्शदीप उर्फ डल्ला का साथी है। हनी ने उसे मध्यप्रदेश के अवैध हथियार निर्माता सतनाम सिंह का नंबर दिया। सतनाम सिंह ने गगनदीप को चार पिस्टल दी थीं। गगनदीप को अवैध पिस्टल बलजीत सिंह को देनी थी। ये दोनों बंबीहा गिरोह के सदस्यों की लाइफ स्टाइल से प्रभावित थे। हनी ने यूएई से सतनाम सिंह के खाते में सात हजार रुपये भेजे थे।


More Stories
खरीदना पड़ा महंगा, तो बना ऑटो-चोर: द्वारका एएटीएस ने कुख्यात वाहन लिफ्टर दबोचा
द्वारका स्पेशल स्टाफ की बड़ी कामयाबी: घोषित भगोड़ा सुमित शर्मा उर्फ काली गिरफ्तार
सरकारी कंपनी का बड़ा तोहफा: 700% अंतरिम लाभांश का ऐलान
हरियाणा में 10वीं के छात्र की हत्या, ट्यूशन जाते समय चाकू से हमला
राहुल के भाषण पर सियासी संग्राम, सरकार ने प्रस्ताव से किया किनारा
धनवर्षा का झांसा बना मौत का जाल, तिहरे जहर कांड में स्वयंभू तांत्रिक गिरफ्तार