दिल्ली नगर निगम प्राइमरी स्कूल की वेब एप का शुभारंभ

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

-‘स्कूल चले हम’ अभियान और वंदे मातरम् के 150 वर्ष विशेष कार्यक्रम -वेब एप से डिजिटल शिक्षा में नई क्रांति

नई दिल्ली/उमा सक्सेना/-      सिविक सेंटर में दिल्ली नगर निगम प्राइमरी स्कूल की नई वेब एप का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया और ‘स्कूल चले हम’ अभियान की भी शुरुआत की गई।

मुख्य अतिथि के रूप में दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री आशीष सूद, दिल्ली नगर निगम के महापौर श्री राजा इकबाल सिंह, स्थायी समिति की अध्यक्ष श्रीमती सत्या शर्मा, उप महापौर श्री जय भगवान यादव, और शिक्षा समिति के उपाध्यक्ष श्री अमित खड़खड़ी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षा समिति के अध्यक्ष श्री योगेश वर्मा (एडवोकेट) ने की।

इस वेब एप के माध्यम से दिल्ली नगर निगम के स्कूलों को डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ा गया है, जिससे अभिभावक अपने बच्चों की प्रगति की जानकारी ऑनलाइन प्राप्त कर सकेंगे और बच्चे तकनीकी रूप से शिक्षा में भाग ले सकेंगे।

मुख्य वक्ताओं के विचार
शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने कहा,

“जब कार्य करने की इच्छा सच्ची हो, तो कोई भी कार्य असंभव नहीं रहता। आज दिल्ली नगर निगम ने यह सिद्ध कर दिखाया है। इस एप से अभिभावक अपने बच्चों की प्रगति की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे और बच्चे तकनीकी रूप से शिक्षा से जुड़ सकेंगे।”

महापौर राजा इकबाल सिंह ने कहा,

“दिल्ली नगर निगम आज शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति ला रहा है और हमारे विद्यालयों में गुणवत्ता शिक्षा की दिशा में निरंतर सुधार हो रहा है।”

शिक्षा समिति के अध्यक्ष योगेश वर्मा ने बताया कि इस एप का निर्माण शैक्षणिक और वित्तीय भार के बिना किया गया है। अभिभावक अपने बच्चों की प्रगति रिपोर्ट देख सकेंगे और विद्यार्थी अपनी रुचि के अनुसार सीखने की गतिविधियों में भाग ले सकेंगे।

‘स्कूल चले हम’ अभियान
‘स्कूल चले हम’ अभियान के तहत सभी पार्षद और शिक्षा अधिकारी क्षेत्र में जाकर बच्चों को विद्यालय में प्रवेश के लिए प्रेरित करेंगे। इस अभियान का लक्ष्य 50,000 नए छात्रों को नामांकित करना रखा गया है।

नगर आयुक्त श्री अश्विनी कुमार ने शिक्षा विभाग को बधाई देते हुए कहा,

“आज निगम शिक्षा विभाग नई तकनीक के साथ विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।”

कार्यक्रम के समापन पर वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सभी को बधाई दी गई और धन्यवाद ज्ञापन शिक्षा समिति के उपाध्यक्ष श्री अमित खड़खड़ी ने किया। उन्होंने कहा,

“यदि हम सब मिलकर बच्चों के भविष्य को संवारने का प्रयास करें, तो निश्चित रूप से देश प्रगति की नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 2047 तक विकसित भारत के विज़न को साकार करेगा।”

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox