दिल्ली जल मंत्री प्रवेश वर्मा ने लाखों लोगों को दी एक बड़ी खुशखबरी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 13, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली जल मंत्री प्रवेश वर्मा ने लाखों लोगों को दी एक बड़ी खुशखबरी

-पानी बिल माफी योजना 15 अगस्त तक बढ़ाई गई -जल बोर्ड शिविर लगाकर बिल संबंधी गलतियों में सुधार लाएगा

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/-  दिल्ली सरकार ने 31 जनवरी को समाप्त हो रही पानी बिल माफी योजना 15 अगस्त तक के लिए बढ़ा दी है, जो लोग अभी तक इस योजना का लाभ नहीं उठा सके हैं, या बिल का भुगतान करने के लिए अपने बिल में गड़बड़ी ठीक नहीं करा सकें, वे भी इस योजना का लाभ ले सकेंगे।

जल मंत्री प्रवेश वर्मा ने आज शुक्रवार को प्रेसवार्ता कर कहा कि अब आने वाले समय में पानी के बिल पर पूरी डिटेल दी जाएगी कि कितना पानी खर्च हुआ, कितना जुर्माना लगा और किस किस-किस माह में जोड़कर कुल कितना बिल आया, यह पूरी जानकारी दी जाएगी।

जल मंत्री ने लोगों से अपील की है कि अगर वे अपना घर बंद कर कुछ माह के लिए बाहर जाते हैं तो अपना कनेक्शन सस्पेंड करा दें। अगर ऐसा नहीं करते हैं तो उनका मीटर चालू रहता है और बिल लगता रहता है। लोक अदालत की तरह ही जल बोर्ड हर इलाके में शिविर लगाएगी। जिन लोगों के बिल ज्यादा आ गए हैं, उनको ठीक किया जाएगा और बिल जमा किया जाएगा।
कहा कि हमें सरकार के साथ बहुत सी खामियां मिली हैं, उनको ठीक करने में टाइम लग रहा है। जो घरेलू कनेक्शन नहीं है, उनके लिए भी माफी योजना जल्द ही लाई जाएगी। घरेलू कनेक्शन में कुल 14 लाख 68 लोगों का पानी का बिल बकाया था, अभी तक तीन लाख 30 हजार लोगों ने इस योजना का  लाभ उठाया है, 20 प्रतिशत लोग लाभ उठा चुके हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox