
नई दिल्ली/अनीशा चौहान/- जलबोर्ड कार्यालय केशवपुर में अपनी समय पर तनख्वाह नहीं मिलने एवं मांग करने पर अधिकारियों द्वारा नौकरी से निकाल देने की धमकी से तंग आकर सफाई कर्मियों ने आज आंदोलन शुरू कर दिया है।

अपनी मांगों के समर्थन में धरने पर बैठे सफाई कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें तीन-चार साल से 2 महीने में 3 महीने में सैलरी आती है ना किसी का पी एफ कटता है न कोई फंड ।हम लोग पांच साल से 14000 रूपये पर महीने में काम कर रहे है। लेबर अगर सैलरी के लिए बोलते हैं तो अधिकारी नौकरी से हटाने की धमकी देते हैं। सफाई नहीं होने से लोगों के अस्त व्यस्त जीवन को देखने की कोशिश करते हुए जब फेडरेशन ऑफ साउथ वेस्ट डिस्ट्रिक्ट वेलफेयर फोरम के चेयरमैन रणबीर सिंह सोलंकी ने जब सफाई कर्मियों की व्यथा सुनी तो उन्होंने कहा कि ये तो सरासर गलत है।उन्होंने बताया कि जहां तहां जलबोर्ड के संबंधित अधिकारी अपने कामों को सही ढंग से अंजाम नहीं देते और इससे जनता को घोर कठिनाइयों का सामना करने पड़ता है। सोलंकी ने जल बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं जल बोर्ड के उपाध्यक्ष से मांग की है कि सफाई कर्मियों की मांग को तत्काल संज्ञान में लेकर उनकी आवश्यकता को पूरा करने का आदेश दें ताकि वे अपने काम पर लौट सकें और अपना काम करें जिससे जन जीवन सामान्य हो सके।





More Stories
ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत, दंपती और तीन बच्चों की गई जान; जांच शुरू
रूस से तेल-गैस खरीदने पर नहीं लगेगा कोई टैरिफ, ट्रंप ने भारत समेत पांच देशों को दी राहत
मुंबई में फ्लॉप रहा CJP का ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च, मुश्किल से 150 लोग पहुंचे
दिल्ली के आनंद पर्वत इलाके में DTC बस ने लोगों मारी टक्कर, एक की मौत और कई घायल
सीजेपी नेता अभिजीत दीपके गिरफ्तार, शांति भंग के आरोप में दिल्ली पुलिस ने दर्ज किया केस
38 करोड़ के खर्च से हर महीने ₹15 करोड़ बचाएगी दिल्ली पुलिस, 16 जेलों में लगेंगे 840 VC सिस्टम