द्वारका/दिल्ली/अनीशा चौहान/- दिल्ली के द्वारका सेक्टर-13 स्थित ‘शब्द अपार्टमेंट’ में मंगलवार सुबह एक भयावह आग लग गई। आग अपार्टमेंट की सातवीं मंज़िल पर शुरू हुई, जिसने धीरे-धीरे ऊपरी मंज़िलों को भी अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में एक पिता और उनके दो बच्चों की मौत हो गई, जो जान बचाने के लिए बिल्डिंग से कूद पड़े थे।
दमकल की 8 गाड़ियों ने संभाला मोर्चा
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की आठ गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का कार्य शुरू कर दिया। हालांकि अभी तक आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका है। अपार्टमेंट में दो से तीन लोगों के अब भी फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।
हाहाकार और भगदड़ का माहौल
आग लगने की खबर फैलते ही अपार्टमेंट में अफरा-तफरी मच गई। सभी निवासियों को तुरंत बाहर निकाला गया। कई लोग धुएं से घबराए हुए थे। घटनास्थल पर मौजूद लोगों के मुताबिक आग इतनी तेजी से फैली कि लोग कुछ भी समझ पाते उससे पहले ही स्थिति बेकाबू हो गई।
दूर तक उठती रही आग की लपटें
शब्द अपार्टमेंट से उठती आग की लपटें दूर-दूर तक दिखाई दे रही थीं। आग इतनी भीषण थी कि आस-पास की इमारतों के लोग भी दहशत में आ गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि आग धीरे-धीरे अन्य फ्लोरों की ओर फैलती जा रही थी, जिससे उनका सामान और घर भी खतरे में आ गया।


More Stories
भिवानी में निःशुल्क चिकित्सा शिविर में उमड़ी भीड़, सैकड़ों मरीजों को मिला लाभ
दिल्ली मेट्रो का बड़ा विस्तार: ढांसा से बाढसा AIIMS तक बनेगा नया कॉरिडोर
नजफगढ़ क्षेत्र में विकास को मिली नई रफ्तार, सड़क सुदृढ़ीकरण कार्य का शुभारंभ
भविष्य के युद्धों में ड्रोन होंगे गेमचेंजर: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बड़ा बयान
गोयला डेयरी में नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, कार्रवाई पर उठे सवाल
सुप्रीम कोर्ट से एल्विश यादव को राहत, स्नेक वेनम केस की FIR रद्द