
नई दिल्ली/उमा सक्सेना/- राजधानी दिल्ली के द्वारका क्षेत्र से सटे गोयला डेयरी इलाके में एक नाबालिग बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म की घटना सामने आने के बाद पूरे क्षेत्र में भारी आक्रोश फैल गया है। यह मामला छावला थाना क्षेत्र के अंतर्गत बताया जा रहा है, जहां घटना के बाद स्थानीय लोगों में गहरी नाराजगी देखने को मिल रही है। लोगों ने इस मामले में जल्द से जल्द सख्त कार्रवाई की मांग की है।

परिवार ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
पीड़ित परिवार का आरोप है कि उन्होंने जब पहली बार पुलिस को घटना की जानकारी दी, तब मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया। परिवार के मुताबिक, न तो तुरंत मेडिकल जांच कराई गई और न ही आवश्यक कानूनी प्रक्रिया का पालन किया गया। इससे यह सवाल खड़े हो रहे हैं कि आखिर शुरुआती स्तर पर लापरवाही क्यों बरती गई।
आवाज उठने के बाद तेज हुई कार्रवाई
मामला सामने आने के बाद स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों ने एकजुट होकर बच्ची को न्याय दिलाने के लिए आवाज उठाई। बढ़ते दबाव के बाद मामला उच्च अधिकारियों तक पहुंचा। इसके बाद संबंधित अधिकारियों के निर्देश पर बच्ची के बयान दर्ज किए गए और मेडिकल जांच कराई गई। अब पुलिस द्वारा मामले की आगे की जांच जारी है।

पुलिस ने निष्पक्ष जांच का दिया आश्वासन
इस पूरे घटनाक्रम के बीच, पुलिस अधिकारियों से मुलाकात कर निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग रखी गई। पुलिस की ओर से आश्वासन दिया गया है कि मामले की गहराई से जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
जवाबदेही पर उठ रहे सवाल
इस घटना ने एक बार फिर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर शुरुआत में ही सही कार्रवाई होती, तो मामला इतना नहीं बढ़ता। अब यह देखना अहम होगा कि जांच के बाद क्या नतीजे सामने आते हैं और क्या लापरवाही बरतने वालों पर भी कोई कार्रवाई होती है।





More Stories
22 अफसरों पर तत्काल गाज, अपर आयुक्त आबकारी मामले में शासन के हाथ क्यों बंधे?
आरटीआई पर लापरवाही पड़ी भारी, दंडात्मक कार्रवाई से बचने नियमों को समझें अधिकारी
प्राचीन श्री रामलीला हल्द्वानी: शबरी देखी राम गृह आए। मुनि के बचन समुझि जिय भाए”
राहुल गांधी का मानसिक संतुलन खराब हो गया है, देश से मांफी मांगें : अजय भट्ट, सांसद
ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत, दंपती और तीन बच्चों की गई जान; जांच शुरू
रूस से तेल-गैस खरीदने पर नहीं लगेगा कोई टैरिफ, ट्रंप ने भारत समेत पांच देशों को दी राहत