नई दिल्ली/अनिशा चौहान/- दिल्ली के कई इलाकों का तापमान 48 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया और तेज धूप व लू के थपेड़ों से लोग बेहाल दिखे। मुंगेशपुर में पारा 48.8 व नजफगढ़ में 48.6 डिग्री दर्ज किया गया। यह इस सीजन का सर्वाधिक है। हालांकि, पूरी दिल्ली में औसत तापमान 45.1 डिग्री रहा। मौसम विभाग के क्षेत्रीय प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि अभी लू का प्रकोप अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगा।

मौसम विभाग के अनुसार, इस सप्ताह दिल्ली में अधिकतम तापमान 44 से 48 डिग्री के बीच रहेगा। सोमवार को रेड अलर्ट था और मंगलवार व बुधवार के लिए भी रेड अलर्ट जारी किया गया है। दोनों ही दिन अधिकतर जगहों पर लू चल सकती है। मंगलवार को तापमान 46 डिग्री रह सकता है। इन सबके बीच 30 मई के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 31 मई से दो जून तक कुछ राहत मिल सकती है। 31 मई व एक जून को बहुत हल्की वर्षा की संभावना है।


More Stories
तिरंगे के साथ दौड़े 80 धावक, साइकिलिस्टों ने पूरी की 80 किमी राइड
मधु विहार में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
ओवरस्टे मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, 2024 में घोषित हुआ था PO
ऑपरेशन VISTA 1.0 में तीन विदेशी नागरिक पकड़े
72 घंटे की एंड्योरेंस दौड़ में गुलाब सिंह का ऐतिहासिक प्रदर्शन
द्वारका मोड़ में रक्तदान शिविर, 90 लोगों ने किया रक्तदान