दिल्ली/शिव कुमार यादव/- पश्चिमी जिला के विकासपुरी फ्लाईओवर पर कारों में सवार 20-25 युवकों ने जमकर हुड़दंग काटा। पश्चिमी जिला पुलिस सूचना मिलते ही तुरंत हरकत में आ गई और हुड़दंगईयों के खिलाफ कार्यवाही शुरू कर दी। पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि इन कारों में करीब 20-25 युवक थे। जो पीरागढ़ी की ओर जाने वाले विकासपुरी फ्लाईओवर पर हुड़दंग मचा रहे थे। पुलिस बाकि युवकों की तलाश कर रही है।

पश्चिमी जिला डीसीपी विचित्रवीर ने जानकारी देते हुए बताया कि इन युवकों ने सड़क पर रंगीन बम फोड़े और जिग-जैग तरीके से गाड़ी चलाई। दिल्ली में सीआरपीसी की धारा 144 लागू है। इन लोगों पर आईपीसी की धारा 279 और 188 के तहत मामला दर्ज किया गया है। अपराधियों और उनके वाहनों की पहचान कर ली गई है। इन युवकों को तिलक नगर से पकड़ा है। ड


More Stories
महाराष्ट्र में सियासी तूफान: वायरल तस्वीरों के बाद महिला आयोग अध्यक्ष ने छोड़ा पद
पालम अग्निकांड पर सरकार सख्त: परिजनों को सहायता राशि देने का ऐलान
करोल बाग में दर्दनाक हादसा: डबल डेकर बस पलटने से दो की मौत, कई घायल
“असाध्य को साध्य बनाते श्री राम”
कथित तस्करी मामले में गीता अरोड़ा उर्फ सोनू पंजाबन बरी
13 साल की लंबी जंग का अंत: नम आंखों के बीच हरीश राणा को दी गई अंतिम विदाई