नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- तेज और मूसलाधार बारिश के कारण दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर एक बड़ा हादसा हो गया। टर्मिनल-1 की छत का एक हिस्सा गिरने से एक शख्स की मौत हो गई जबकि इस हादसे में 8 लोग घायल हो गए।
मूसलाधार बारिश से दिल्ली-NCR का हाल बुरा हो गया है। हर जगह सड़कों पर पानी भर गया है. तेज बारिश के चलते IGI एयरपोर्ट पर एक बड़ा हादसा हो गया। टर्मिनल-1 की छत का एक हिस्सा गिर गया। इस हादसे में एक शख्स की मौत हो गई जबकि 8 लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज चल रहा है।
टर्मिनल-1 पर छत गिरने से व्यवस्था चौपट हो गई है। दोपहर 2 बजे तक कई उड़ानों को रद्द कर दिया गया है। हालांकि, कंपनियों का कहना है कि जिनकी फ्लाइट रद्द हुई है, उनको पूरा रिफंड दिया जायेगा या अल्टरनेट फ्लाइट दी जाएगी। भारी बारिश के कारण दिल्ली-NCR की सड़कें पानी से लबालब हैं। ट्रैफिक व्यवस्था बिगड़ गई है। मानो सड़क से लेकर रेल और मेट्रो से लेकर फ्लाइट तक की रफ्तार धीमी हो गई हो।
एयरपोर्ट हादसे पर क्या बोले नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू?
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने कहा कि भारी बारिश के कारण एयरपोर्ट के बाहर छतरी का एक हिस्सा ढह गया है. हम इस दुखद घटना में मारे गए लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं। चार लोग घायल भी हुए हैं. इसलिए हम अभी उनका ख्याल रख रहे हैं। हमने तुरंत इमरजेंसी टीम, फायर ब्रिगेड और CISF, NDRF की टीमों को भेजा।
सभी लोग मौके पर मौजूद थे और उन्होंने पूरी तरह से निरीक्षण किया है ताकि कोई और हताहत न हो. इसलिए अभी स्थिति नियंत्रण में है। उन्होंने कहा कि टर्मिनल बिल्डिंग के बाकी हिस्से को बंद कर दिया गया है और हर चीज की पूरी तरह से जांच की जा रही है। ताकि यहां कोई और अप्रिय घटना न हो. उड्डयन मंत्री नायडू ने मृतक और घायलों के परिजनों के लिए मुआवजे की घोषणा की।
मृतक के परिवार को 20 लाख रुपये का मुआवजा
नायडू ने कहा मृतक के परिवार को 20 लाख रुपये और घायलों के परिवार वालों को 3-3 लाख रुपये का मुआवजा मिलेगा। उन्होंने कहा कि यात्रियों की हर सुविधा का ख्याल रखा जाएगा।


More Stories
मेरठ पुलिस पर मनमानी का आरोप, थाने में वीडियोग्राफी पर FIR के निर्देश से बवाल
झज्जर में होली को लेकर सख्ती, पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने दी शुभकामनाएं
गोल्ड-सिल्वर मार्केट में उथल-पुथल, 3 मार्च के ताजा दाम जारी
HARYANA NEWS: प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह, आपसी रंजिश में युवक की जान गई
“नो गन, नो गैंग”, द्वारका एएटीएस ने गैंग सहयोगी को अवैध हथियारों सहित दबोचा
शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की स्कूटी बरामद