दिल्ली एमसीडी उपचुनाव: AAP ने भीतरघात पर कस दी नकेल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 14, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

-दिल्ली एमसीडी उपचुनाव में आम आदमी पार्टी का बड़ा एक्शन मोड

नई दिल्ली/उमा सक्सेना/-  दिल्ली में होने वाले एमसीडी उपचुनाव से पहले आम आदमी पार्टी संगठनात्मक स्तर पर पूरी तरह सक्रिय हो गई है। पार्टी ने आंतरिक अनुशासन को लेकर इस बार बेहद सख्त रुख अपनाया है और साफ कर दिया है कि किसी भी तरह की गुटबाज़ी, लॉबिंग या अंदरूनी दबाव को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पार्टी सूत्रों के अनुसार, नेतृत्व लगातार उन नेताओं पर नजर बनाए हुए है जो टिकट वितरण को प्रभावित करने के लिए पर्दे के पीछे सक्रिय थे।

टिकट की लॉबिंग करने वालों पर नज़र
अंदरूनी जानकारी बताती है कि कुछ स्थानीय नेता अपने परिजनों और नजदीकी लोगों को उम्मीदवार बनवाने के लिए पीछे से दबाव बना रहे थे। ऐसे नेताओं की गतिविधियों की पूरी मॉनिटरिंग की जा रही है और पार्टी जल्द ही उनके खिलाफ सख्त कदम उठा सकती है। हाईकमान ने निर्देश दिया है कि टिकट उन्हीं कार्यकर्ताओं को दिया जाएगा जिन्होंने जमीनी स्तर पर मेहनत की है, न कि उन लोगों को जो केवल राजनीतिक दबाव बनाकर लाभ लेना चाहते हैं।

12 वार्डों पर चुनाव, रणनीति तेज
दिल्ली नगर निगम के 12 वार्डों में होने वाले उपचुनाव को देखते हुए AAP ने अपनी चुनावी रणनीति को तेज कर दिया है। पार्टी लगातार समीक्षा बैठकें कर रही है, ताकि किसी भी तरह के आंतरिक विवाद को समय रहते रोका जा सके। संगठन का मानना है कि एकजुटता ही चुनावी मजबूती का सबसे अहम आधार है।

संगठन को मजबूत करने की कोशिश
पार्टी नेतृत्व का साफ संदेश है कि भ्रष्टाचार या अनुशासनहीन रवैया पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचा सकता है। इसी कारण, उन नेताओं की पहचान की जा रही है जो भीतरघात या गुटबाज़ी में शामिल पाए गए हैं। माना जा रहा है कि इन पर जल्द ही कार्रवाई की घोषणा भी हो सकती है, ताकि चुनावी माहौल में गलत संदेश न जाए।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox