नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- इस बार देर से ही सही लेकिन अब दक्षिण पश्चिम मानसून की विदाई शुरु हो गई है। सोमवार को मानसून राजस्थान के कुछ हिस्सों से वापस हो गया है। अब इस सप्ताह के अंत तक इसके दिल्ली-एनसीआर से भी वापस चले जाने की संभावना है। दरअसल बारिश नहीं होने से इसके वापस चले जाने की स्थितियां बन चुकी हैं। एक से दो दिन में यह साफ हो जाएगा कि कब तक मानसून वापसी कर देगा। हालांकि अगस्त व सितंबर में बारिश कम होने और बादल नहीं होने के कारण अभी तापमान में ज्यादा कमी नहीं होगी। तापमान अभी 35-37 डिग्री के बीच बने रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के उपमहानिदेशक डॉ. कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि मानसून के जाने की गतिविधियां लगभग बन चुकी हैं। बारिश की गतिविधियां कम हैं, सोमवार को राजस्थान के कुछ हिस्सों से मानसून वापसी कर चुका है। दक्षिण पश्चिम मानसून की एंट्री जून के महीने में हुई थी। दिल्ली-एनसीआर में मानसून की गतिविधियां जून से शुरु हुई, जुलाई में अच्छी बारिश हुई। लेकिन अगस्त बिल्कुल सूखा गया जबकि सितंबर में अभी तक कम ही बारिश हुई है। अभी महीना खत्म होने में चार दिन बाकी हैं लेकिन बारिश की संभावना बिल्कुल भी नहीं है। हालांकि तीन दिन सुबह के समय कुहासा रहने की संभावना है।
35-37 डिग्री के बीच बना रहेगा तापमान
डॉ. श्रीवास्तव ने कहा कि अभी बादल भी नहीं है और बारिश की संभावना नहीं है ऐसे में तापमान 35-37 डिग्री के बीच बना रहेगा। न्यूनतम तापमान में जरूर थोड़ी कमी आएगी। वहीं मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 35.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पीतमपुरा में सबसे अधिक 36.9, स्पोट् र्स कॉम्पलेक्स में 36.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। बुधवार को तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। 30 सितंबर व एक अक्तूबर को तापमान 37 डिग्री तक चला जाएगा। हालांकि 28 व 29 सितंबर को न्यूनतम तापमान 23 डिग्री तक दर्ज होगा।


More Stories
पारदर्शिता और शांतिपूर्ण माहौल में नई समिति के चयन की तैयारी
देश-विदेश के वैज्ञानिक और शिक्षाविद करेंगे गणित
लंबे समय से फरार घोषित अपराधी को क्राइम ब्रांच ने दबोचा
अवैध हथियार और चोरी की स्कूटी के साथ आरोपी गिरफ्तार
होली के दिन पानी के गुब्बारे से शुरू हुआ विवाद हिंसा में बदला
सेमीफाइनल में संजू सैमसन का तूफानी प्रदर्शन