दक्षिण-पश्चिम पुलिस ने दो वाहन चोर किये गिरफ्तार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 26, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दक्षिण-पश्चिम पुलिस ने दो वाहन चोर किये गिरफ्तार

-कापसहेड़ा थाना पुलिस ने कापसहेड़ा गांव से पकड़ा

दक्षिण-पश्चिम दिल्ली/दिल्ली/शिव कुमार यादव/- कापसहेड़ा थाना पुलिस ने दो कापसहेड़ा से दो वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए बदमाशों की पहचान नीरज कुमार और सोनू कुमार है। यह दोनों कापसहेड़ा गांव के ही रहने वाले हैं। पुलिस ने उनके पास से एक चोरी की बाइक व एक स्कूटी को बरामद किया है। बदमाश नीरज कुमार कपासहेड़ा थाने का नामी बदमाश है और इसके ऊपर पहले से ही सात से  अधिक मामले दर्ज है, जबकि सोनू के ऊपर सेंधमारी व झपटमारी और चोरी सहित आठ मामले दर्ज हैं। इनकी गिरफ्तारी से पुलिस ने तीन मामलों को सुलझाने का दावा किया है।

साउथ वेस्ट जिले के डीसीपी रोहित मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को इन दोनों बदमाशों की कापसहेड़ा गांव में होने की सूचना मिली थी। इन्हें दबोचने के लिए एसीपी सत्यजीत सरीन और एसएचओ नवीन कुमार की देखरेख में हेड कांस्टेबल बालवीर, आलोक, आशीष, समर, अभय और कांस्टेबल अजय की टीम बनाई गई। पुलिस ने कापसहेड़ा गांव में ट्रैप लगाया। तभी उन्हें बाइक पर संदिग्ध हालत में दो युवक आते हुए दिखाई दिए। जो पुलिस को देखकर यू टर्न लेकर भागने की कोशिश करने लगे लेकिन पुलिस कर्मियों ने उनका पीछा कर उन्हें कुछ दूरी पर ही दबोच लिया।  पुलिस ने जब उनसे पूछताछ की तो वह पुलिस की सवालों का सही जवाब नही दे पाये। इसके बाद पुलिस ने जब बाइक की जांच की तो वह चोरी की निकली जिसके बाद पुलिस ने उन्हे हिरासत में ले लिया।पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ के दौरान इनकी निशानदेही पर एक चोरी की स्कूटी को भी बरामद कर लिया। फिलहाल पुलिस इनसे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox