
नजफगढ़ मेट्रो न्यूज़ / नई दिल्ली / मानसी शर्मा – दक्षिण दिल्ली में अज्ञात लोगों ने एक व्यक्ति पर कथित रूप से हथौड़े और लोहे की छड़ से हमला किया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि टिगरी थाने में पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) को रात 12 बजकर 37 मिनट पर घटना के संबंध में फोन पर सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस की एक टीम ने पीड़ित को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) (दक्षिण) चंदन चौधरी ने कहा कि संगम विहार निवासी बलराज चौधरी के माथे और दाएं बाजू में चोट आई थी।
पीड़ित ने पुलिस को बताया कि छतरपुर में अपने कार्यालय से घर लौटने के दौरान उसने मालवीय नगर में रात्रि भोजन किया और अपने दोस्त जुगल किशोर से उसके घर के पास मिला। डीसीपी ने बताया कि चौधरी जब घर जा रहा था तभी एक मोटरसाइकिल उसकी कार से टकरा गई। वह टक्कर की वजह जानने के लिए अपनी कार से बाहर उतरा तभी मोटरसाइकिल चालक ने उसकी आंखों में मिर्ची पाउडर फेंक दिया। उसी वक्त, विपरीत दिशा से आ रही एक स्कॉर्पियो कार वहां आकर रुकी और उसमें सवार लोगों ने चौधरी की लोहे की छड़ और हथौड़े से पिटाई की तथा वहां से भाग गए।
उन्होंने कहा कि पुलिस की टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया और सीसीटीवी फुटेज एकत्रित किए। पुलिस ने कहा कि टिगरी थाने में बलराज का नाम ‘‘खराब चरित्र वालों की सूची’’ में शामिल है। डीसीपी ने बताया कि पांच गंभीर मामलों में उसका नाम जुड़ा है और उसने जांच के दौरान सहयोग नहीं किया था। उसने इस घटना में शामिल लोगों के नाम भी नहीं बताए। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि कथित हमलावर संभवत: पीड़ित को जानते थे। कानूनी कार्रवाई की जा रही है और जांच जारी है।





More Stories
नजफगढ़ में PNB और SBI का वित्तीय जागरूकता शिविर आयोजित, लोगों ने लिया लाभ
‘खेल के मैदान में दिखती है मिनी इंडिया की तस्वीर…’ गाजियाबाद में बोले उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी
झारखंड: खूंटी में बर्थडे पार्टी के बहाने 3 नाबालिग लड़कियों को ले गए, दो बहनों से गैंगरेप; तीसरी ने भागकर बचाई जान
दिवाली से पहले दिल्ली के बाजारों में उमड़ी भीड़, सड़कों पर लगा भीषण जाम, यात्री बेहाल
धनतेरस की धूम: दिल्ली के डिप्टीगंज बाजार में खरीदारों का सैलाब, पीतल और कांसे के बर्तनों की बढ़ी डिमांड, जानें इस बाजार का इतिहास
दिवाली से पहले दिल्ली सरकार का बड़ा एक्शन: अब तक 10, 660 किलो नकली खोया जब्त; 44 में से 35 सैंपल फेल